शिवपुरी में 252 नए पॉजिटिव, 255 ठीक हुए, 14 की कोरोना से मौत

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी जिले में कोरोना (corona) से फिर 14 लोग जंग हार गए और उन 14 लोगों की मौत हो गई। एक तरफ कोरोना का संक्रमण तो दूसरी तरफ उसका डर (fear) भी अधिकांश मरीजों (patients) की मौत का कारण बन रहा है। जबकि कुछ डॉक्टर्स (doctors) की सलाह है कि यदि संक्रमण होने के बाद भी मरीज अपनी दिनचर्या (day routine) में कुछ बातों को शामिल कर लें तथा उससे डरे नहीं तो मरीज स्वस्थ हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें… शिवपुरी: 7 बच्चों की हालत बिगड़ी, 4 की मौत, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जाँच जारी

शिवपुरी जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है तथा मौतों का सिलसिला भी नहीं रुक रहा। अभी 24 घंटो में एक बार फिर फिर जिले में 14 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि पहली लिस्ट में 252 नए पॉजिटिव आए और 255 ठीक हुए। कोरोना महामारी ने दूसरी लहर में इस कदर सितम ढाया कि महीने में हर दिन ठीक होने वालों की तुलना में नए पॉजीटिव केस अधिक आ रहे थे। लेकिन 2 मई को 252 पॉजीटिव केस की तुलना में 255 मरीज ठीक हुए हैं। दूसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ कि एक दिन में संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या है। लेकिन रविवार को 14 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी, यह भी एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं।

यह भी पढ़ें… लाखों उम्मीदवारों को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार, इस तिथि तक जारी हो सकता है नया शेड्यूल

मेडिकल कॉलेज शिवपुरी और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 678 रिपोर्ट में रविवार को 252 नए पॉजीटिव केस आए हैं। लेकिन कोरोना महामारी से 255 मरीज ठीक हो गए हैं। खास बात यह है कि कोविड आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती होने वालों में 8 मरीज ऐसे हैं जो जिंदगी की जंग जीतकर स्वस्थ हो गए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews