अभिनेता सोनू सूद ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को किया फोन, मांगी मदद

अभिनेता सोनू सूद ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को किया फोन, मांगी मदद

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। अभिनेता सोनू सूद (actor sonu sood) जो कोरोना (corona) वैश्विक महामारी (pandemic) में गरीबो (poor) ओर मजदूरो के मसीहा बनकर उभरे हैं वे अपने अच्छे उत्कृष्ट कामों के चलते आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले साल कोरोना के देश में दस्तक देने से लेकर अब कोरोना की दूसरी लहर (second wave) तक सोनू लोगों की मदद करने के लिए सामने आते रहे है। एक बार फिर सोनू ने शिवपुरी में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें… जबलपुर- सिटी अस्पताल संचालक सरबजीत मोखा गिरफ्तार, नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन मामला

शिवपुरी जिले में लगातार कोरोना का कहर जारी है लगातार कोविड 19 के केस की रफ्तार बढ़ रही है। आंकड़े लगातार बढ़ोतरी पर है लेकिन कई मरीज इलाज से वंचित रह जा रहे हैं। ऐसे कई मरीज है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। उनके लिए कई समाजसेवी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद का मदद के लिए आगे आना निश्चित था। लगातार लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे सोनू सूद ने आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को फोन लगाया।

दरअसल, 70 वर्षीय भगवती शर्मा के पुत्र ने अपनी मां के लिए फिल्म स्टार सोनू सूद से मदद मांगी तो सोनू सूद ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल को फोन कर मरीज को भर्ती करवाने का निवेदन किया। फोन के बाद एसपी राजेश सिंह चंदेल ने संभवतः संपूर्ण मदद की है।

यह भी पढ़ें… ऐसा भी होता है, अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय यात्री के सामान से बरामद हुए गोबर के उपले

बता दें कि शिवपुरी अस्पताल में भगवती शर्मा का इलाज चल रहा है। भगवती शर्मा कोरोना पॉजिटिव थी। उनका पुत्र सोनू सूद फाउंडेशन से जुड़ा हुआ है। युवक के मदद मांगने पर अभिनेता सोनू सूद ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर मदद मांगी और उनका इलाज बेहतर तरीके से करवाने की अपील की। पुत्र शशिकांत शर्मा ने बताया कि माताजी को भर्ती कराया था, तब उनका ऑक्सीजन लेवल 63 था, जो अब सही उपचार के बाद 92 पर आ गया हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews