बीजेपी नेता प्रीतम लोधी की ब्राह्मणों के आचरण पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ब्राह्मण समाज में रोष

बीजेपी नेता प्रीतम लोधी की ब्राह्मणों के आचरण पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ब्राह्मण समाज में रोष

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा नेता प्रीतम लोधी (Pritam lodhi) ने ब्राह्मणों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 191वीं जयंती पर बदरवास के ग्राम खरैह में आयोजित पंच-सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों सहित छात्रों के सम्मान कार्यक्रम में उन्होने ब्राह्मणों को लेकर अमर्यादित बातें की। लोधी ने कहा कि ब्राह्मण आपको पागल बनाते हैं, पैसा लेते हैं और महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं। इस बयान के बाद ब्राहाण समाज में आक्रोश है और आज ब्राह्मण समाज एवं सर्व समाज शाम 4 बजे ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर प्रीतम लोधी पर कठोर कार्रवाई की मांग करने जा रहे हैं। इसी के साथ उन्होने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन कार्रवाई करने में हीलाहवाली करता है तो वो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

लाखों कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, वेतन निर्धारण-पदोन्नति सहित मिलेगा उच्च वेतनमान का लाभ, कैबिनेट ने दी मंजूरी

17 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने ब्राह्मणों के लिए जिस तरह की बात कही, वो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर समाज में रोष की स्थिती बनी हुई है। वीडियाे में प्रीतम सिंह लोधी कह रहे हैं कि ‘ब्राह्मण आपको नौ दिन रोजाना सात-आठ घंटे तक पागल बनाते हैं। यह सबसे ज्यादा दान की बात करते हैं कहते हैं कि अगर तुम दान दोगे तो भगवान तुमको देगा, पूरा गांव दोगे तो और ज्यादा देगा।’ उनका कहना था कि इनकी बातों में आकर महिलाएं अपने घरों से घी, शक्कर, गेहूं, चावल चुरा-चुरा कर इन ब्राह्मणों के चरणों में जाकर अर्पित कर देती हैं। बकौल प्रीतम सिंह महिलाएं इनकी बातों में इतनी आ जाती हैं कि वह दूध, घी, दही अपने बच्चों को खिलाने की बजाय इन्हें दे देती हैं। प्रीतम सिंह लोधी का कहना था कि नौ दिन तक यह ब्राह्मण पूरे गांव से सामान-दक्षिणा लेता है और नौ दिन बाद रफूचक्कर हो जाता है। प्रीतम सिंह का तो यहां तक कहना था कि यह नौ दिन तक आपको उल्लू बनाने और बातें करने के आपसे 25 से 50 हजार रुपये भी लेता है। वो यहीं नहीं रुके, आगे उन्होने कहा कि ‘ब्राह्मण देख लेता है कि सुंदर महिला कौन से घर की है और माइक से उन्हीं का नाम लेकर कहता है कि शाम का भोजन आपके घर करेंगे। इस तरह उसकी नजर कहीं और होती है।’

इस बयान के खिलाफ जहां ब्राह्मण समाज एकजुट होकर सामने आ गया है, वहीं कांग्रेस ने भी कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘भाजपा नेता प्रीतम लोधी जी लगता है आपने शास्त्र नहीं पढ़ा है ना धर्म की कोई पुस्तक पढ़ी है ना आप अध्यात्म को समझते हैं हिंदू होते हुए भी यदि आपने श्रीमद् भगवत गीता और रामचरित मानस जैसे ग्रंथ नहीं पढ़े हैं, तभी आपकी बुद्धि विकसित नहीं हुई है।’

[dgv_vimeo_video id=”740625816″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews