जसवंत जाटव बोले, वायरल वीडियो मेरा नहीं, वोटरों को लुभाने के आरोपों को नकारा

बीजेपी

शिवपुरी, मोनू प्रधान| शिवपुरी जिले (Shivpuri) की करैरा विधानसभा सीट (Karera Assembly) से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए जसवंत जाटव (BJP Candidate Jaswant Jatav) ने वोटरों को लुभाने वाला वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसके बारे में सफाई दी है और कहा है कि वह इस समय का वीडियो नहीं और आचार संहिता के पहले का हो तो मुझे पता नहीं। पूर्व विधायक ने वोटरों का लुभाने के आरोपों से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने करैरा रिर्टानिंग ऑफिसर के पत्र का जवाब दे दिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक जसवंत जाटव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह कुछ महिलाओं से माता की मूर्ति बिठाने के नाम पर दस हजार रुपए देने की बात कह रहे हैं।

गुरुवार को करैरा विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करने के दौरान पत्रकारों से चर्चा में जसवंत जाटव ने कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है और कोई भितरघात नहीं होगा। भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews