Khaniadhana News : पारिवारिक रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत !

Khaniadhana News : पारिवारिक रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत !

खनियाधाना, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी (Shivpuri) में पारिवारिक रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते युवक की हत्या (Murder) की गई है।

यह भी पढ़ें… Datia News : भारी बारिश से फसलें बर्बाद, सेवढ़ा एसडीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की बताई जा रही है। खनियाधाना थाना (Khaniyadhana Police Station) अंतर्गत देवखाे गांव में आदिवासी पुरवा पर दो गुटों में आपस में झड़प हो गई। जिसमें देवखो ग्राम पंचायत निवासी 18 वर्षीय रमेश पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब देर रात युवक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सुबह होते ही ग्रामीणों ने युवक को कदवाया रोड के किनारे खून से लथपथ देखा जिसके बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। युवक को लेकर ग्रामीण खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews