शिवपुरी में जंगल के पास पत्थरों के बीच मिला नवजात, हेल्पलाइन पर कॉल कर बचाई गई जान

katni

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र के सरजापुर गाँव के पास परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बच्चा मिला। जिसके बाद आस पास के निवासियों ने इस मामले की सूचना डायल-100 की सहायता से पुलिस को की दी। पुलिस सहायता की आवश्यकता है की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने  फौरन शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़े … IGNOU ने लॉन्च किया सिंधी-हिन्दी- सिंधी ट्रांसलेशन कोर्स, लोगों को सिंधी भाषा और साहित्य को समझने में होगा सहायक

डायल-100 एफ.आर.व्ही. में  तैनात पुलिस स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि, जंगल में पत्थरों के बीच एक नवजात बच्चा मिला है। डायल-100 सेवा द्वारा तत्काल नवजात बच्चे को शासकीय अस्पताल पोहरी पहुँचाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार उपरांत बच्चे को डायल-100 सेवा द्वारा जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहाँ नवजात शिशु का उपचार किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews