शिवपुरी: भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वीनू शर्मा का कोरोना से निधन

शिवपुरी

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी (shivpuri) जिले में कोरोना का कहर जारी है। आज भाजपा महिला मोर्चा (bjp mahila morcha) की जिला अध्यक्ष (district president) श्रीमती वीनू शर्मा का कोरोना (corona) से निधन हो गया। उन्होंने शिवपुरी जिला चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। शिवपुरी जिला अस्पताल (hospital) में ही उनका इलाज चल रहा था। यहीं इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें… दमोह उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर क्या बोले दिग्विजय सिंह

प्रदेश के कई भाजपा नेताओं ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वीनू शर्मा के निधन पर दुख जताया है। बता दें कि वीनू शर्मा लंबे समय से जन सेवा में जुड़ी हुई थीं। वह बीजेपी की एक अनुभवी एवं कद्दावर नेत्री थी। वे युवा अवस्था से ही भाजपा से जुड़ गए थी। अपने जीवन काल में वे भाजपा के लिए कई पदों पर रहीं।  शिवपुरी जिले भर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शिवपुरी जिले में तो संक्रमण इतना अधिक फैल चुका है कि आरटीपीसीआर जांच में 100 सैंपल में 68 लोग संक्रमित निकल रहे हैं। शिवपुरी के हालात यह हैं कि सैंपल टेस्टिंग के नाम पर रेपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है जिसकी रिपोर्ट अधिक विश्वसनीय नहीं मानी जा रही।

यह भी पढ़ें… इन कोरोना मरीजों को नहीं है अस्पताल जाने की जरूरत, पढ़िए खास रिपोर्ट

सिर्फ इतना ही नहीं, अब सैंपल लेने में ही आनाकानी की जा रही है। कई मरीजों को बिना सैंपल लिए ही समझा-बुझाकर लौटाया जा रहा है। जांच कराने पहुंच रहे लोगों से कहा जा रहा है कि वे दवाई ले लें और होम क्वारेंटाइन हो जाएं। इससे वे ठीक हो जाएंगे। उन्हें सैंपल देने की जरूरत नहीं है। शिवपुरी जिले में करीब 40 से 50 फीसदी मरीजों को इसी प्रकार दवाइयां देकर बिना टेस्ट किए घर भेजा जा रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews