Shivpuri News : गैस सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक !

Shivpuri News : गैस सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक !

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी जिले (Shivpuri District) में गैस सिलेंडर (Gas cylinder) में लीकेज होने के कारण एक घर में आग (Fire) लग गई। जिसमें लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं ग्रामीणों ने मिलकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Read More…VIDEO: होशंगाबाद के बांकाबेडी पंचायत भवन में देर रात तक चली दारू पार्टी, सचिव सहित 3 को नोटिस

खनियाधाना थाना ( Khaniadhana) अंतर्गत नादावन गांव की बताई जा रही है। जहां निवासरत शेर सिंह यादव के मकान में मंगलवार रात खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि गैस सिलेंडर में अचानक लीकेज होने लगा और उसी के चलते आग लग गई। घर में जैसे ही आग लगी तो पहले स्वजनों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

प्रशासन से लगाई गुहार
आग के कारण घर का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Read More…VIDEO: होशंगाबाद के बांकाबेडी पंचायत भवन में देर रात तक चली दारू पार्टी, सचिव सहित 3 को नोटिस

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews