मध्य प्रदेश की 4 महिला डिप्टी कलेक्टरों को सोनू सूद ने कहा- Thank You, ये है पूरा मामला

सोनू सूद

शिवपुरी, मोनू प्रधान। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Bollywood actor Sonu Sood)  ने मध्य प्रदेश की डिप्टी कलेक्टरों को धन्यवाद दिया है।सोनू सूद ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले की डिप्टी कलेक्टर (Shivpuri Deputy Collector ) शिवांगी गुप्ता समेत प्रदेश की तीन अन्य महिला डिप्टी कलेक्टरो को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े.. MP में एक्टिव केस 30 हजार, अनलॉक से पहले सामने आया सीएम का बड़ा बयान

दरअसल, सोनू सूद की टीम ने चारों से कुछ दिन पहले मदद मांगी थी, जिस पर उन्होंने फ़ौरन मदद उपलब्ध कराई थी। सिंगरौली की डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सराफ, जबलपुर की मेघा पवार, शिवपुरी की शिवांगी गुप्ता और होशंगाबाद की भारती मेरावी ने सोनू सूद की टीम की मांग पर समय रहते कोरोना मरीज की मदद की थी, जिसके बाद उसे उचित इलाज मिल पाया। मदद के लिए सोनू सूद ने डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सराफ, मेघा पवार, शिवांगी गुप्ता और भारती मेरावी को धन्यवाद दिया है।

बता दे कि कोरोना संकटकाल में अभिनेता सोनू सूद अपने कामों से सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियां बटोर रहे है। फिल्मों में भले भी उन्होंने विलेन का किरदार निभाया हो लेकिन असल जिंदगी में सोनू रियल हीरो का काम कर रहे हैं, कुछ के लिए तो वह मसीहा ही बन गए हैं। लोगों को दवा पहुंचाने से लेकर उनके इलाज और ऑक्सीजन जैसी मदद करने में भी सोनू लगातार प्रयास कर रहे हैं। महज सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि लोग अब सोनू के घर के बाहर भी जाकर मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews