भ्रष्टाचार पर मंत्री जी का ये कैसा टॉलरेंस, देखिये वीडियो

भ्रष्टाचार पर मंत्री जी का ये कैसा टॉलरेंस, देखिये वीडियो

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार (Corruption) पर लगाम लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस के निर्देश दे चुके हैं।  उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार एक्शन भी ले रही है लेकिन उनकी ही सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो सीएम की मंशा को हो पलीता लगा रहा है।

शिवपुरी (Shivpuri News) जिले के कोलारस में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सरपंचों की बैठक लेने पहुंचे थे।  यहाँ एक सरपंच ने अपनी बात रखते हुए काम नहीं किये जाने की बात कही। सरपंच यहीं रुका उसने आगे कहा कि  अधिकारियों को झोला भर भर कर रुपया दे देते हैं फिर भी कोई काम नहीं होता, आप ही बताओ क्या करें हम?

ये भी पढ़ें – नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने वीडी शर्मा पर किया पलटवार, अमित शाह के दौरे को लेकर सिंधिया पर साधा निशाना

सरपंच की बात सुनने के बाद पंचायत मंत्री सिसोदिया बोले, तुम अपना स्वार्थ पूरा करने भगवान पर भी तो प्रसाद चढ़ाते हो न । अब जो व्यवस्था बरसों से चली आ रही है उसे सुधरने में 8 साल नहीं 80 साल भी लग सकते है।  मंत्री जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”760580767″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews