Hindi News

सिंगरौली : पटवारी के घर EOW का छापा, देर रात से कार्रवाई जारी

Written by:Harpreet Kaur
Published:

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका सिंगरौली जिला जहाँ बिना रिश्वत के कोई भी कार्य नही होता चाहे कोई भी विभाग हो। यही कारण है कि यहाँ आये दिन पुलिस से लेकर जनपद तक लोकायुक्त की कार्यवाही होती रहती है वही आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में कार्यवाही करने में EOW भी पीछे नही है। शुक्रवार को EOW का पटवारी के घर पर छापा पड़ा है यहां सिंगरौली जिले के डीएवी रोड स्थित पटवारी के आवास पर EOW का छापा पड़ा है।फिलहाल बीते 6 घंटे से कार्रवाई चल रही है वहीं अब तक करोड़ों रुपए के संपत्ति का भी खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें…. खरगोन दंगे की पीड़ित लक्ष्मी की शादी आज, कृषि मंत्री कमल पटेल करेंगे कन्यादान

पूरा मामला सिंगरौली जिले का है जहां डगा हल्के के पटवारी श्याम चरण द्विवेदी के डीएवी रोड के आवास पर ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है यह बड़ी कार्रवाई देर रात से प्रारंभ हुई है तो वही अभी कार्रवाई जारी है कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू को जमीन व घर के कागज भी मिले हैं। फिलहाल इस पूरी कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है वही कल लोकायुक्त पुलिस रीवा की कार्यवाही भी सिंगरौली जिले में हुई तो अब तक 24 घंटे के अंदर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews