Hindi News

MP का सबसे पढ़ा-लिखा जिला, जहां है ज्ञान, संस्कृति और पर्यटन का अनोखा संगम!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
प्राचीन काल में मौर्य, गुप्त, परमार और होल्कर राजवंशों ने यहां शासन किया है। इसके अलावा, मराठा, मुगल और ब्रिटिश भी यहां पर हुकूमत कर चुके हैं।
MP का सबसे पढ़ा-लिखा जिला, जहां है ज्ञान, संस्कृति और पर्यटन का अनोखा संगम!

भारत में स्थित मध्य प्रदेश (MP) राज्य देश का दिल कहलाता है। यहां की संस्कृति, इतिहास, अनूठी परंपरा और ऐतिहासिक विरासत इसे बाकी सभी राज्यों से अलग बनाती है। यहां का हर एक जिला और शहर अलग-अलग महत्व के लिए जाना जाता है। प्राचीन सभ्यताओं की बात करें, तो इस प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। प्राचीन काल में मौर्य, गुप्त, परमार और होल्कर राजवंशों ने यहां शासन किया है। इसके अलावा, मराठा, मुगल और ब्रिटिश भी यहां पर हुकूमत कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा यहां शिक्षा का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आज के आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश का सबसे पढ़ा लिखा जिला के बारे में बताएंगे।

जबलपुर (Jabalpur)

दरअसल, मध्य प्रदेश का सबसे शिक्षित जिला जबलपुर है, जिसकी साक्षरता दर 81.1% है। यहां के लोग सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंदौर का नाम भी शामिल है, जहां की साक्षरता दर 80.9% है। जबलपुर टूरिज्म के लिहाज से भी बेहतरीन जिला माना गया है। यहां एक से बढ़कर एक घूमने वाले स्थान है।

इतनी है साक्षरता दर

2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की साक्षरता दर 69.32% है, जो 2001 के आंकड़ों के मुताबिक अधिक है। पुरुष साक्षरता दर यहां 78.73 प्रतिशत है, तो वहीं महिलाओं की साक्षरता दर 59.24% है। हालांकि, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच साक्षरता दर में काफी अंतर है। यहां की साक्षरता दर इस जिले को अलग पहचान दिलाती है। यहां एक से बढ़कर एक कॉलेज और स्कूल है। लोग सामाजिक कार्यों में भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews