Hindi News

MP के इन 5 फूड्स का स्वाद, जो हर खाने के शौकीन को बना देगा दीवाना, एक बार चख लिया भूल नहीं पाएंगे टेस्ट!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आज के आर्टिकल में हम आपको पोहा जलेबी से हटकर मध्य प्रदेश के लजीज पकवानों के बारे में बताएंगे, जिसे आपने नहीं खाया, तो शायद आपने कुछ भी नहीं खाया।
MP के इन 5 फूड्स का स्वाद, जो हर खाने के शौकीन को बना देगा दीवाना, एक बार चख लिया भूल नहीं पाएंगे टेस्ट!

लोगों के बीच इन दोनों स्ट्रीट फूड का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। शहर के हर चौक-चौराहे पर मोमोस, चाउमिन, पास्ता, बर्गर इत्यादि खाने वाले चीजों का स्टाल देखने को मिलता है, जहां अक्सर शाम के समय में काफी अधिक भीड़ होती है। वीकेंड पर तो लोगों का काफी अधिक जमावड़ा देखने को मिलता है। कुछ लोग इतनी ज्यादा खान-पान के शौकीन होते हैं कि वह सड़क किनारे की दुकानों से लेकर आरामदायक कैफे तक हर एक कोने में अपने पसंदीदा व्यंजन का स्वाद लेते हैं। ऐसे में यदि आप एमपी में रहते हैं और यहां की विभिन्न जायेकों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आपको पूरे शहर को एक्सप्लोर करना होगा। साथ ही सभी रेस्टोरेंट और होटल के खास व्यंजनों को टेस्ट करना होगा। तभी आप यह पता कर पाएंगे कि इस शहर में सबसे बेस्ट फूड क्या है।

आज के आर्टिकल में हम आपको पोहा जलेबी से हटकर मध्य प्रदेश के लजीज पकवानों के बारे में बताएंगे, जिसे आपने नहीं खाया, तो शायद आपने कुछ भी नहीं खाया।

MP का प्रसिद्ध व्यंजन

भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की हर एक चीज बहुत खास है। यहां की संस्कृति, खूबसूरती, रहन-सहन, पहनावा- उढ़ावा और परंपरा के चर्चे देश भर में है। यह राज्य कई मायनों में सभी से अलग है। इस स्टेट का नाम सुनते ही लोगों के मन में इंदौरी पोहा का ख्याल आता है। कुछ लोग तो ऐसा भी सोचते हैं कि यहां खाने के नाम पर केवल पोहा और जलेबी ही है, लेकिन आज हम आपका भ्रम तोड़ देंगे। दरअसल, यह बिल्कुल सच है कि पोहा और जलेबी यहां का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे व्यंजन है, जिसका स्वाद यदि आपने एक बार चख लिया, तो आपको यह बार-बार खाने का मन करेगा। यह स्वाद आपको केवल एमपी में ही चखने को मिलेगा।

दाल बाफला

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय व्यंजन में दाल बाफला शामिल है, जो कि मालवा क्षेत्र में खाया जाता है। यह राजस्थान की दाल बाटी से प्रेरित है, लेकिन इसे बनाने का तरीका काफी अलग है। स्वाद में लाजवाब बाफले को पानी में उबालने के बाद सेककर पकाया जाता है। फिर इसमें घी लगाया जाता है। जब यह पूरी तरह से पककर तैयार हो जाता है, तो गरम दाल और हरी चटनी के साथ इस खाया जाता है। आप इस जायके का स्वाद खासतौर पर उज्जैन और इंदौर में ले सकते हैं।

भुट्टे का किस

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के फेमस फूड में भुट्टे का किस भी शामिल है, जो कि इस राज्य में मिलने वाला स्वादिष्ट व्यंजन है। आमतौर पर यह एक स्ट्रीट फूड है। पहले भुट्टे को कद्दूकस किया जाता है, फिर मसाले और सरसों के साथ पकाया जाता है। यदि आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट डिश हो सकती है।

चक्की का साग

गट्टे की सब्जी को जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी चक्की का साग का स्वाद चखा है। यह मध्य प्रदेश की मशहूर सब्जी है, जो कि गेहूं के ऑटो से बनी पकौड़ियों को मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। पूरे प्रदेश में इसे बड़े ही चाव के साथ लोग खाते हैं, लेकिन इंदौर में इसकी डिमांड काफी अधिक है।

मावा बाटी

इस लिस्ट में मावा बाटी का नाम भी शामिल है। स्वाद में मीठा लेकिन बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। खासकर त्यौहार के मौके पर इस मिठाई को बनाया जाता है, जो कि मावा, सुख मेवे और मैदा से बनाई जाती है। कुछ लोग को देखकर इस गुलाब जामुन समझते हैं, लेकिन यह उससे काफी अलग होता है।

खोए वाली जलेबी

मीठे में ही यदि आपको कुछ और ट्राई करना है, तो आप मध्य प्रदेश में मिलने खोए की जलेबी जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसे ताजे खोए से बनाया जाता है। इसका स्वाद काफी हद तक रसगुल्ला से मिलता है, लेकिन यदि आपको बेस्ट खोया जलेबी खानी है, तो आप बुराहनपुर या फिर जबलपुर जा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews