बीजेपी विधायक का सनसनीखेज आरोप- “सिंधिया के नाम पर हो रही वसूली”

scindia

टीकमगढ़, आमिर खान। जिले से बीजेपी विधायक राकेश गिरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे प्रभारी मंत्री के सामने एक व्यक्ति पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से वसूली करने का आरोप लगा रहे हैं। 28 मई को हुई इस बैठक का वीडियो गुरुवार को वायरल हो रहा है। हालांकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अनलॉक : कलेक्टर और एसपी ने किया बाजार का भ्रमण, दुकानदारों को दी नियमों का पालन करने की समझाइश

बीजेपी विधायक राकेश गिरी के तेज सुर जिला योजना समिति की बैठक मे 28 मई को सुनाई दिए। सिंधिया समर्थक माने जाने वाले राज्य मंत्री और टीकमगढ़ जिले के प्रभारी सुरेश धाकड़ के सामने उन्होने सबको जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होने स्थानीय सांसद से भी निवेदन किया कि उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए और भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करना चाहिए। सुरेश धाकड़ ने तो यहां तक चेतावनी दे डाली कि अगर वह इस्तीफा देंगे तो हर किसी को नंगा कर देंगे।

राकेश गिरी ने प्रदेश जिले के विकास में उनकी उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने मंत्री से कहा कि जिस तरह से उन्होंने सिंधिया के कहने से इस्तीफा दिया था, फिर इस्तीफा दे देंगे, वे शिवराज सिंह की आदमी है। उन्होंने कहा कि विकास यादव नामक व्यक्ति ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम से जिले मे चंदा वसूली कर रहा है। विकास महिला बाल विकास विभाग से भी सिंधिया के नाम पर चंदा लेता है और ब्राह्मणों के ऊपर लगातार अत्याचार कर रहा है। राकेश गिरी ने साफ कहा कि वे किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार को नहीं सहेंगे चाहे पार्टी उन्हें विधायक पद से हटा दे या जेल जाना पड़े। बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में सनसनी है। यह वीडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया इस बात की भी जांच की जा रही है क्योंकि बैठक 28 मई को हुई थी सवाल उठ रहे हैं कि और छह दिन बाद इस वीडियो के वायरल होने के क्या मायने निकाले जाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews