उज्जैन लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, पटवारी 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

bribe news, indore crime news

उज्जैन,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain Bribe) जिले में लोकायुक्त ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। यहां उज्जैन लोकायुक्त टीम ने 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा है। टीम ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है, फिलहाल मामले में लोकायुक्त की टीम आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े…चेतेश्वर पुजारा ने रचा इतिहास, जड़ा काउंटी सीजन का तीसरा दोहरा शतक

बता दें कि आवेदक रविंद्र देशपांडे ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत की थी, कि उसकी पत्नी के नाम खरीदी जमीन का नामांतरण एवं नपती के लिए पटवारी नितिन खत्री से मिला तो पटवारी द्वारा उक्त काम के एवज़ में 15/- हज़ार रू रिश्वत की माँग की। शिकायत पर प्रारम्भिक कार्यवाही कर आज दिनांक को ट्रैप आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े…संगठन को मजबूत करने BJP ने की नई नियुक्तियां, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि पटवारी नितिन खत्री को उसके महाकाल वाणिज्य केंद्र स्थित निजी कार्यालय में आवेदक रविंद्र देशपांडे से 12/- हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ,डीएसपी सुनील तालान व टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी पटवारी द्वारा पूर्व में 15/- हज़ार रु की माँग की गई थी, परंतु प्रारम्भिक कार्यवाही के दौरान आवेदक के निवेदन करने पर 12 हज़ार रु लेने पर सहमति दी थी।

[dgv_vimeo_video id=”732054938″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews