Ujjain News: महाकाल के भक्तों को इस दिन मिलेगा गर्भगृह में नि:शुल्क प्रवेश, पढ़ें पूरी खबर

mahakal, ujjain

Ujjain News : मध्यप्रदेश के उज्जैन मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह ने बाबा महाकाल के भक्तों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अब मंदिर का गर्भगृह भक्तों के लिए सप्ताह में चार दिन खोला जाएगा। जिसमें श्रद्धालु बिना शुल्क के महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। बता दें निर्धारित चार दिनों मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

indore

दर्शनार्थी कर सकेंगे सुविधापूर्वक दर्शन

बता दें कि इसके लिए मंगलवार को भी गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। जहां श्रद्धालुओं की भावना को देखते हुए नंदी हाॅल से उन्हें महाकाल के दर्शन कराए गए। वहीं, इस फैसले को लेकर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने कहा कि, व्यवस्था के तहत दर्शनार्थी सुविधापूर्वक दर्शन कर सकें। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।

कलेक्टर ने दी जानकारी

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, मुफ्त दर्शन की व्यवस्था के लिए चार दिनों का चुनाव किया गया है जो कि मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार है। इन चार दिनों में दोपहर के 1 बजे से 4 बजे तक भक्त बिल्कुल नि:शुल्क दर्शन कर सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, मंदिर में आने वाले भक्तगणों के लिए एक और सुविधा की गई है। दरअसल, सुबह और शाम को गृर्भगृह में प्रवेश के लिए 1,500 रुपए वाली व्यवस्था जारी रखी गई है ताकि दूर-दराज से आए भक्त खाली हाथ लौट कर ना जाएं।

अन्य दिन दर्शन के लिए लेनी होगी रसीद

दरअसल, इस व्यवस्था को लागू करने के पीछे का मुख्य कारण यह है कि कोई भी श्रद्धालु यहां से खाली हाथ ना लौटे। बता दे यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से यहां महादेव के दर्शन के लिए आते हैं। उन्हें परेशानी ना हो और वो आसानी से दर्शन कर सकें इसके लिए मंदिर प्रबंधक द्वारा ये सारी व्यवस्था लागू की गई है। इन तय दिनों के अलावा बाकि दिनों में गर्भगृह में जाकर दर्शन करने के लिए 1,500 रुपए की रसीद लेनी होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews