Hindi News

उज्जैन में 200 करोड़ की जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया, राजस्व विभाग की कार्रवाई

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
उज्जैन में 200 करोड़ की जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया, राजस्व विभाग की कार्रवाई

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर उज्जैन अनुभाग की राजस्व टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर भूमि सीमा दर्ज 47.38 हेक्टेयर शासकीय भूमि गाइडलाइन के अनुसार जिसका अनुमानित 200 करोड़ रुपये होता है, आधिपत्य में ली गई। कुल 46 सर्वे नम्बर की उक्त भूमिय ग्राम धतरावदा, नीमनवासा, लालपुर में स्थित हैं। इन भूमियों पर कुछ व्यक्तियों द्वारा खेती की जा रही थी।

गाली देती महिला निकली कांग्रेस पदाधिकारी, खुद को बता रही थी भाजपा सांसद की बहन

कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरूवार दोपहर पूर्व नगर भूमि सीमा में दर्ज उक्त शासकीय भूमि का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं आधिपत्य में लेने के निर्देश दिये। निरीक्षण में अपर कलेक्टर अवि प्रसाद, एसडीएम कल्याणी पाण्डेय, तहसीलदार श्रीकान्त शर्मा एवं अन्य राजस्व का अमला साथ था। एसडीएम कल्याणी पाण्डेय ने बताया  कि आधिपत्य में ली गई भूमि औद्योगिक प्रयोजन, आवासीय होस्टल, 32वी बटालियन के लिये आवासीय प्रयोजन हेतु तथा यूडीए को आवासीय प्रयोजन हेतु आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है।

आधिपत्य में ली गई जमीन का विवरण इस प्रकार है :-

ग्राम धतरावदा की सर्वे क्रमांक 117/1/, 132/(1, 2, 3, 4), 134/(1, 2, 4), 135/1/(1, 2, 3), 135/2, 136, 137/1/2, 137/2, 138/(1, 2, 3, 4), 138/4, 139/1/1 कुल रकबा 11.761 हेक्टेयर गाईड लाइन अनुसार बाजार मूल्य 17.64 करोड़ रुपये। औद्योगिक प्रयोजन के लिये प्रस्तावित यह भूमि तीन नम्बर नाके के पास धतरावदा में स्थित है।
ग्राम नीमनवासा की सर्वे क्रमांक 144, 145/1/1/1, 145/2/2, 146/1/1, 146/2, 147/2/1, 151/1 कुल 6.584 हेक्टेयर भूमि गाईड लाइन अनुसार मूल्य 39.5 करोड़ रुपये। आवासीय प्रयोजन की यह भूमि महामंगल सिटी एवं मणि नगर के बीच स्थित है। उक्त भूमि को होस्टल एवं आवासीय प्रयोजन के लिये प्रस्तावित किया गया है।
ग्राम मालनवासा की सर्वे क्रमांक 18/2 एवं 19/2 कुल रकबा 0.429 हेक्टेयर गाईड लाइन अनुसार मूल्य 51 लाख 48 हजार रुपये। आवासीय प्रयोजन के लिये आरक्षित इस भूमि को उज्जैन विकास प्राधिकरण को विकसित करने हेतु प्रस्ताव किया गया है।
ग्राम लालपुर की सर्वे क्रमांक 79/1/1, 79/1/2, 79/1/3, 79/1/4, 79/1/5, 79/1/7, 52/min2 कुल रकबा 12.928 हेक्टेयर अनुमानित बाजार मूल्य 84.56 करोड़ रुपये। औद्योगिक प्रयोजन की यह भूमि पंचक्रोशी मार्ग पर बाल सम्प्रेषण गृह के सामने स्थित है।
लालपुर की सर्वे क्रमांक 39/(5, 6), 44/5 कुल रकबा 4.380 हेक्टेयर औद्योगिक प्रयोजन की यह भूमि सोयाबीन प्लांट एवं पटवारी प्रशिक्षण शाला के समीप स्थित है।
ग्राम लालपुर की सर्वे क्रमांक 84 की भूमि कुल रकबा 3.375 हेक्टेयर औद्योगिक प्रयोजन की यह भूमि पंचक्रोशी मार्ग पर लालपुर ग्राम के समीप पशु चिकित्सालय के पीछे रेलवे ट्रेक के समीप स्थित है।
ग्राम धतरावदा की सर्वे क्रमांक 142, 144/(1 व 2), 145/(2 व 3), 146 एवं 147 की कुल 7.929 हेक्टेयर भूमि आवासीय प्रयोजन की इस भूमि को 32वी बटालियन को देने का प्रस्ताव किया गया है। उक्त भूमि लालपुर-धतरावदा मार्ग पर शुभलाभ कॉलोनी के पास स्थित है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews