महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, ऋषभ पंत की सलामती के लिए करी प्रार्थना

Mahakaleshwar

Mahakaleshwar: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में कोई न कोई सेलिब्रिटी दर्शन करने के लिए पहुंचता रहता है। आज यहां पर भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव समेत इंडियन क्रिकेट टीम का स्टाफ पहुंचा। इस दौरान खिलाड़ी बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए और भगवान के अलौकिक श्रृंगार के बारे में उन्होंने जानकारी भी ली।

क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अन्य लोगों के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। बाद सूर्या ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन पाकर मैं धन्य हो गया हूं। उन्होंने यह भी बताया कि बाबा महाकाल से मैंने बहुत सारी मनोकामनाएं मांगी है और यह भी कहा है कि मेरे दोस्त और स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को जल्द से जल्द स्वस्थ कर दें। उन्होंने कामना की है कि हम सब मेहनत और लगन से अपना काम करते रहे और देश का नाम रोशन करें।

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मैच खेला जाने वाला है। मैच के लिए दोनों टीम इंदौर पहुंच चुकी हैं और इसी दौरान खिलाड़ी महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे। तीनों क्रिकेटर आम दर्शनार्थियों की तरह नंदी हॉल में मौजूद थे और हैरानी की बात यह रही कि आसपास मौजूद भक्त उन्हें पहचान भी नहीं सके। इसके बाद तीनों ने सामान्य दर्शनार्थियों की तरह ही गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews