Vikram University: टाइम टेबल में एक सब्जेक्ट डालना भूले जिम्मेदार, सूचना मिलने पर खुली नींद

Vikram University

Vikram University Ujjain: उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली पर कोई ना कोई सवाल लगातार उठता हुआ दिखाई देता है। कभी यहां पर अपात्र विद्यार्थियों की परीक्षा ले ली जाती है तो कभी रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आता है। अब एक और त्रुटि सामने आई है जब विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए टाइम टेबल में एक प्रश्न पत्र का उल्लेख ही नहीं किया गया।

टाइम टेबल में हुई इस बड़ी लापरवाही की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को तब मिली, जब उन्हें एक शासकीय कॉलेज ने टाइम टेबल में प्रश्न पत्र की जानकारी ना होने के संबंध में लेटर लिखा। जानकारी लगते ही अब टाइम टेबल में प्रश्नपत्र को बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है।

Vikram University में फिर लापरवाही

आए दिन सामने आने वाले विक्रम यूनिवर्सिटी के कारनामे में एक और मामला जुड़ गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा ग्रेजुएशन के फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर के लिए 31 मई को जो परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। उसमें सेकंड ईयर के ओपन इलेक्टिव प्रश्नपत्र रूरल बैंकिंग इन इंडिया का कहीं भी जिक्र नहीं है।

इस सब्जेक्ट का पेपर 19 जून को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाने वाला है, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम सभी कॉलेजों तक पहुंच जाने के बावजूद भी जिम्मेदारों को यह समझ नहीं आया कि उन्होंने टाइम टेबल में एक प्रश्न पत्र को डाला ही नहीं है।

भूल गए पेपर

कालिदास महाविद्यालय की प्राचार्य ने जब विश्वविद्यालय प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखकर भेजा, तब जाकर जिम्मेदारों की नींद उड़ी और ताबड़तोड़ इस विषय में जानकारी निकाली गई।

मामले में कालिदास कॉलेज की प्राचार्य का कहना है कि एक प्रश्न पत्र को सम्मिलित नहीं किया गया था, जिसके बारे में लेटर लिखकर जानकारी दी है। कुलपति और परीक्षा कंट्रोलर से भी चर्चा की गई है यह परीक्षा 19 जून को दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की जाने वाली है।

इस मामले में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम में एक प्रश्न पत्र छूट गया है। जिन कॉलेजों से संबंधित प्रश्न पत्र देने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे उनकी परीक्षा 19 जून को करा ली जाएगी। गलती की सूचना विश्वविद्यालय सभी जगह देने में जुटा हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews