ज्वेलर को बातों में उलझा कर दंपत्ति ने उड़ाई 70 हजार की चेन, तलाश में जुटी पुलिस

ज्वेलर को बातों में उलझा कर दंपत्ति ने उड़ाई 70 हजार की चेन, तलाश में जुटी पुलिस

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में एक ज्वेलर्स को बातों में उलझा कर दंपत्ति चंद सेकंड में सोने की चेन लेकर फरार हो गए। यह दंपत्ति दुकान पर शादी में सोने की चेन गिफ्ट करने की बात कह कर खरीदारी करने के लिए आए थे। व्यापारी को यह पता भी नहीं था कि यह उसे 70 हजार की चपत लगाकर भाग जाएंगे।

यह घटना पटनी बाजार स्थित शांतिलाल मुन्नालाल ज्वेलर्स पर हुई है। दुकान के मालिक जितेश नीमा है, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि दोपहर को ग्वालियर के दंपत्ति चेन खरीदने के बहाने दुकान पर आए थे। दुकान पर पहुंच कर उन्होंने कहा कि हमें शादी में गिफ्ट देने के लिए चेन खरीदना है। व्यापारी ने उन्हें चेन का पूरा सेट दिखाया कुछ देर तक दोनों अलग-अलग चेन देखते रहे और व्यापारी का ध्यान हटते ही महिला ने एक चेन चोरी कर ली।

Must Read- विदिशा में सड़क हादसे में गई युवक की जान, 2 गंभीर घायलों का इलाज जारी

चेन चोरी करने की भनक दुकानदार को ना लगे इसलिए यह दोनों थोड़ी देर बाद आने का कहकर वहां से चले गए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने जैसे ही सामान चेक किया तो समझ आया कि एक चेन गायब है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। दुकानदार ने महाकाल थाने में दंपत्ति के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है और फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

दुकानदार का कहना है कि इस दंपत्ति ने उन्हें काफी देर तक बातों में उलझाए रखा। पहले उन्होंने कहा कि झुमके देने हैं फिर अंगूठी की बात करने लगे और आखिर में बताया कि गिफ्ट में चेन देंगे। इसके बाद जब दुकानदार ने इन्हे चेन दिखाई तो इन्होंने 13 ग्राम से ज्यादा वजन की लगभग 70000 कीमत की चेन चोरी कर ली और गायब हो गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews