श्री महाकाल लोक गान में सुनाई देगी भोलेनाथ की महिमा, PM मोदी करेंगे लॉन्च

श्री महाकाल लोक गान में सुनाई देगी भोलेनाथ की महिमा, PM मोदी करेंगे लॉन्च

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) नवनिर्मित महाकाल लोक (Mahakal Lok) का लोकार्पण करने के लिए आने वाले हैं। इस दिन महाकाल लोक गान (Mahakal Lok Anthem) भी लॉन्च किया जाएगा जिसे प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर के संगीत और सुरों से तैयार किया गया है। बता दें विस्तारीकरण के बाद अब महाकालेश्वर का आंगन 47 एकड़ का बन चुका है। इस पूरे कॉरिडोर को महाकाल लोक कहा जाता है।

11 अक्टूबर को शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करने वाले हैं। इस परिसर का नामकरण करने के साथ ही एक गाना भी तैयार किया गया है। इस गाने में बाबा महाकाल की महिमा सुनाई देने वाली है। इस गाने को तैयार करने के लिए मुंबई से टीम पिछले दिनों महाकाल लोक पहुंची थी। यहां पर विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की गई जो गाने में दिखाई देगी।

Must Read- CM केजरीवाल और उनके मंत्री के खिलाफ BJP ने दर्ज करवाई शिकायत, लगाया ये गंभीर आरोप

महाकाल लोक का लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्तिक मेला ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान इस गाने को लॉन्च किया जाएगा। सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर यहां पर अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसके बाद यह गाना सोशल मीडिया पर प्रसारित होगा। वहीं जब श्रद्धालु महाकाल कॉरिडोर में जाएंगे तो उन्हें यहां मंत्रों के साथ महाकाल लोक गान भी सुनने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews