चोरों ने पूरी अलमारी उठाई और भाग निकले, कुछ दूर जाकर खंगाली और काम का सामान लेकर रफूचक्कर

चोरों ने पूरी अलमारी उठाई और भाग निकले, कुछ दूर जाकर खंगाली और काम का सामान लेकर रफूचक्कर

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में भी अपराधियों के हौंसले कम नहीं हुए। उज्जैन में तो चोर एक घर से पूरी की पूरी अलमारी ही उठाकर ले गए। मामला जिले के महिदपुर रोड का है जहां बीती रात चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर के घर में सेंध लगाकर पूरी अलमारी उठाई और भाग निकले। कुछ दूरी पर जाकर चोरों ने इत्मीनान से पूरी अलमारी खंगाली और काम का सामान निकालकर अलमारी और बाकी सामान फेंक गए।

आज शाम सीएम शिवराज कर सकते हैं बड़ा ऐलान, इन स्थानों से हट सकता है कोरोना कर्फ्यू

उज्जैन जिले के महिदपुर रोड में बीती रात सनसनीखेज घटना घटी। बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर मयंक श्रोते के शिवाजी नगर स्थित आवास पर रात में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज अलमारी को उठा लिया और उनके घर से करीब 1000 फीट दूर ले जाकर अलमारी खंगाली। ताज्जुब की बात है कि जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया था वहां से पुलिस थाना 500 मीटर की दूरी पर मौजूद था, इसके बाद भी चोरों को कोई डर नहीं रहा। चोर पूरी अलमारी ही उठाकर ले गए। बता दें कि बैंक मैनेजर मयंक श्रोते कोरोना संक्रमण होने के कारण छुट्टी लेकर अपने घर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद गए हुए हैं। इस दौरान घर पर कोई भी नहीं था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews