Ujjain : हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मार्ग का नाम बदलेगा, सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा

Ujjain : हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मार्ग का नाम बदलेगा, सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मार्ग का नाम बदलकर संत सत्यमित्रानंद जी के नाम पर किया जायेगा। ये घोषणा उन्होने उज्जैन में श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के अवतरण महोत्सव में की। यहां उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ‘परमपूज्य गुरुदेव का दिव्य स्वरूप सर्वदा आंखों के समक्ष रहता है। उनके चेहरे पर तेज था और वाणी में ओज था। मैंने विवेकानंद जी को बोलते हुए प्रत्यक्ष रूप से कभी नहीं सुना, लेकिन जब-जब परम पूज्य गुरुदेव को सुनते थे तो लगता है कि साक्षात स्वामी विवेकानंद जी बोल रहे हैं।’

लाखों पेंशनरों के लिए खुशखबरी, महंगाई राहत में फिर होगी 12% की वृद्धि! सरकार ने मांगी अनुमति

उज्जैन में श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के अवतरण महोत्सव में परमपूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज, परमपूज्य स्वामी श्री गोविंद देव गिरि जी महाराज, परमपूज्य श्री चिदानंद सरस्वती जी महाराज एवं श्रद्धेय संतों तथा अन्य गणमान्य साथियों के साथ सहभागिता की। सीएम ने कहा कि ‘हम सब सौभाग्यशाली हैं कि परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज की समन्वय निलयम की कल्पना आज साकार हुई है और हम सब उस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। हम सबके प्रेरणास्रोत श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने भारत माता के अद्भुत मंदिर का निर्माण कराया है, ऐसे दिव्य मंदिर को देखो तो बस देखते रह जाओ।’

इस अवसर पर श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के कई भक्त उपस्थित थे। उन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं परमपूज्य गुरुदेव के चरणों में प्रणाम करता हूं। हमारा देश, हमारी संस्कृति उन्हीं के आशीर्वाद से आगे बढ़ रही है। उनका आशीर्वाद सर्वदा हम सब पर बना रहे, यही प्रार्थना करता हूं। परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज के प्रवचन सद्बुद्धि और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते थे। मुझे याद है कि परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज महाकुंभ संकल्प में बेटियों को सोने का लॉकेट पहनाते थे l धर्मांतरण जैसे प्रयासों के खिलाफ उन्होंने जागरूकता फैलाने का काम किया था।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews