उज्जैन: पड़ोसी ने छात्रा से की हैवानियत, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

bhopal

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। 12वीं की एक स्टूडेंट के साथ उसके ही पड़ोसी ने ब्लैकमेल कर इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया है।

पूरा मामला उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पर 16 साल की एक लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचकर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा के पड़ोस में रहने वाले निशांत नामक युवक ने उससे दोस्ती की, इसके बाद डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए छात्रा के साथ फिर से घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।

Must Read- ICC रैंकिंग में Virat Kohli ने मचाया धमाल, टॉप 10 में हुए शामिल

आरोपी यहीं नहीं रुका वह इसके बाद लगातार छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाने की कोशिश कर रहा था ताकि वह उसके साथ गंदी हरकत कर सके। आखिरकार परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार को जानकारी दी। परिवार तुरंत ही उसे माधव नगर थाना लेकर पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews