उज्जैन: हेलमेट नहीं लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ा एक्शन, घर भेजे जा रहे चालान

उज्जैन: हेलमेट नहीं लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ा एक्शन, घर भेजे जा रहे चालान

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। हेलमेट नहीं पहनने पर हमने लोगों पर चालान बनने के केस तो बहुत देखें हैं। लेकिन अब लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे पुलिसकर्मी जो ट्रैफिक कर्मचारियों को चकमा देकर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। उनके खिलाफ उज्जैन (Ujjain) एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में बैठकर फुटेज चैक करवा कर कार्रवाई करवाई है।

ये कार्रवाई लगभग 129 पुलिसकर्मियों पर की गई है जो ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे थे। ये पहली बार है जब हेलमेट ना पहनने की वजह से इतनी बड़ी संख्या में पुलिस वालों पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि उज्जैन एसएसपी ने आम जनता के लिए हेलमेट की मुहिम शुरू करने से पहले ये साफ तौर पर कह दिया था कि पुलिसकर्मी नियमों का सख्ती से पालन करें। लेकिन नियमों की अनदेखी के चलते ये कार्रवाई की गई है।

Must Read- शाजापुर में बिजली के खंभे में जा घुसी अनियंत्रित कार, 4 की मौत, 3 घायल

सीसीटीवी फुटेज में ये पुलिसकर्मी चामुंडा माता चौराहा, तीन बत्ती, भरतपुरी, पाइप फैक्ट्री चौराहा पर ट्रेस किए गए। इन सभी को गाड़ी नंबर के आधार पर चिन्हित किया गया। इसके बाद अब ई चालान के साथ इनके घर नोटिस भिजवाया जा रहा है।

इस मामले में एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि पुलिसकर्मियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिसकर्मी अगर नियम का पालन करेंगे तो लोगों से भी इसका पालन करवा सकेंगे। हेलमेट ने बहुत से हादसों में लोगों की जिंदगियां बचाई है इसलिए जरूरी है कि नियम का पालन किया जाए। जिन कर्मचारियों ने इसका उल्लंघन किया है उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews