MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जूनियर इंजीनियर को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जूनियर इंजीनियर को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उमरिया, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में लोकायुक्त (Lokayukt) द्वारा भ्रष्ट अधिकारी (corrupt officials) कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल यह कार्रवाई उमरिया जिले में की गई है। जहां ग्रामीण क्षेत्र मुंगावली के मदाइन टोला में Transformer बदलने के लिए जूनियर इंजीनियर (Junior engineer) द्वारा गांव वालों से ₹40000 रिश्वत (Bribe) की मांग की जा रही थी।

वहीं ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई। जांच में इस मामले को सही पाने के बाद 40 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त (Lokayukt) ने जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त ने  कार्रवाई गुरुवार को उमरिया जिले के इंदवार में की है। इस मामले में जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने कहा कि एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर कमलेश प्रसाद त्रिपाठी (Kamlesh tripathi) को ₹40000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Read More : MP Corona : कोरोना केसों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 7430 पॉजिटिव, एक्टिव केस 52 हजार के पार

मामले में शिकायतकर्ता विनीत कुशवाहा ने कहा था कि मध्य प्रदेश के जूनियर इंजीनियर कमलेश कुमार त्रिपाठी कनिष्ठ यंत्री हैं और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में Transformer बदलने के लिए उन्होंने ₹40000 रिश्वत की मांग की है। शिकायत की पुष्टि के बाद गुरुवार को विनोद कुशवाहा को ₹40000 लेकर उमरिया स्थित आरोपी के किराए के मकान में भेजा गया। जहां आरोपी द्वारा रिश्वत की रकम लेते ही लोकायुक्त टीम ने जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews