Hindi News

Umaria News : धान खरीदी ना होने के कारण किसान परेशान, कलेक्टर से की मांग, जल्द शुरू की जाए खरीदी केंद्र

Written by:Amit Sengar
Published:
धान खरीदी पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो चुकी है तो उमरिया में धान खरीदी केंद्र क्यों चालू नहीं हो पा रहे हैं इसका क्या कारण है सरकार को जवाब देना होगा नहीं तो उमरिया में किसान आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
Umaria News : धान खरीदी ना होने के कारण किसान परेशान, कलेक्टर से की मांग, जल्द शुरू की जाए खरीदी केंद्र

Umaria News : मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कर दी है। लेकिन कई जिलों के उपार्जन केंद्रों में खरीदी नहीं की जा रही हैं। जिससे किसान परेशान हो रहे है इसकी शिकायत करने किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि हमारे यहां जल्द से जल्द धान खरीदी केंद्र खोले जाएं नहीं तो हम आंदोलन की राह पर चले जाएंगे।

जिले के किसान धान की कटाई करने के बाद अब बिक्री के लिए खरीदी केंद्र की तरफ रुख कर रहे हैं मगर इन किसानों का कहना है कि हमारे यहां धान खरीदी केंद्र हुआ करते थे वह इस बार धान खरीदी केंद्र ना होने से हम लोग परेशान हो रहे हैं अब हम अपनी धान किसको बेचे क्योंकि केंद्र न होने के कारण अब जो केंद्र हैं वह हमारे गांव से कम से कम 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर हैं बड़े किसान तो किसी साधन से अपनी धान वहां तक ले जा सकते हैं लेकिन हम छोटे किसान कहां जाएं अगर धान खरीदी केंद्र नहीं खोले जाएंगे तो हम आंदोलन की राह पर चले जाएंगे।

सरकार को घेरने के चक्कर में है कांग्रेस

वही अब कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार को घेरने के चक्कर में है धान खरीदी पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो चुकी है तो उमरिया में धान खरीदी केंद्र क्यों चालू नहीं हो पा रहे हैं इसका क्या कारण है सरकार को जवाब देना होगा नहीं तो उमरिया में किसान आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इधर प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द धान खरीदी केन्द्र चालू कर‌ दिये जाएंगे।

उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews