VIDEO VIRAL: ना डॉक्टर मिला और ना ही एंबुलेंस, मौत के बाद बाइक पर बांध ले गए शव

Video Viral

उमरिया, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है।उमरिया जिले में आज मंगलवार को अस्पताल में डॉक्टर ना मिलने से एक आदिवासी की मौत की मौत हो गई। इतना ही नहीं शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस (Ambulence) नहीं मिली तो उसके शव को मोटरसाइकिल में रस्सियों से बांधकर गांव ले जाया गया। जिसने भी यह नजारा देखा उसका दिल दहल गया।इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video viral) हो रहा है।

यह भी पढ़े.. 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा, इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

दरअसल, पूरा मामला मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर का है। मानपुर स्वास्थ्य केंद्र में आज मंगलवार की दोपहर ग्राम पतौर से निवासी सहजन कोल पिता छोटकनी कोल उम्र 35 वर्ष को पेट मे दर्द की शिकायत पर परिजन मानपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे थे, परंतु डॉक्टर के मौजूद न होने के कारण पीड़ित ने तड़प तड़प कर वहीं प्राण त्याग दिए।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक संपन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

हद तो तब हो गई जब शव ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से कोई व्यवस्था नहीं की और परिजनों को युवक को मोटर साइकिल में रस्सी से बांधकर शव को घर तक ले जाना पड़ा। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है। आपको बता दें मानपुर मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह का विधानसभा क्षेत्र है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews