Hindi News

ठगे गए बेरोजगारों का हंगामा, पब्लिकेशन कम्पनी के दफ्तर में की तोड़फोड़  

Written by:Atul Saxena
Published:
ठगे गए बेरोजगारों का हंगामा, पब्लिकेशन कम्पनी के दफ्तर में की तोड़फोड़  

जबलपुर,संदीप कुमार।  बेरोजगारी (Unemployment)  के इस दौर में युवाओं को जहां कहीं भी रोजगार की थोड़ी उम्मीद दिखाई देती है वहां अपनी जमा पूंजी लगा देते हैं लेकिन सरकार और जिला प्रशासन की आँखों में धूल  झोंक कर खुले आम ठगी करने वाले गिरोह बेरोजगारों को भी नहीं बख्शते।  ऐसा ही जबलपुर में एक बुक पब्लिकेशन कंपनी  ने किया। जबलपुर बुक पब्लिकेशन कंपनी ( Jabalpur Book Publication Company) नाम की एक कंपनी ने जबलपुर के हजारों बेरोजगारों युवाओं  को रोजगार का झांसा दिया उनसे करोड़ों  रुपये वसूले और चम्पत हो गई। ठगे जाने के बाद बीते 3 दिनों से इस कंपनी को लेकर शहर के हजारों युवक-युवतियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गुस्साए  युवाओं ने कंपनी के दफ्तर में तोड़फोड़ कर उसे तहस नहस कर दिया।

उखरी तिराहा स्थित जबलपुर बुक पब्लिकेशन के कार्यालय में बुधवार की शाम अचानक  कई बेरोजगार युवक युवती पहुंच गए और उन्होंने दफ्तर में जमकर हंगामा किया,इस दौरान वहां रखे टेबल- कुर्सी को आक्रोशित बेरोजगार युवक-युवतियों ने तोड़ दिया।  कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवक युवतियों का आरोप था कि जिस तरह से उनके साथ ठगी की गई  है उसका सिर्फ एक यही अंजाम है कि उनके दफ्तर को पूरी तरह से तोड़ फोड़ दिया जाए।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है मास्टरमाइंड 

जानकारी के मुताबिक जबलपुर बुक पब्लिकेशन कंपनी का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जिसका नाम कुमार सानू बताया जा रहा है। इस मास्टरमाइंड ने कुछ ही दिन पहले एक निजी होटल में कमरा लेकर उखरी चौक पर अपना एक शानदार ऑफिस बनाया और उसके बाद फिर शहर के युवक-युवतियों से करीब ढाई ढाई हजार रुपए लेकर उन्हें रोजगार देने का झांसा दिया। शहर के बेरोजगार युवक उसके झांसे में आ गए और हजारों लोगों ने उसके पास करोड़ों रुपए जमा कर दिए और  मौका मिलते ही कंपनी का मालिक कुमार सानू रुपये  लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने किया है कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

बीते 3 दिनों से लगातार जबलपुर बुक पब्लिकेशन के मालिक के खिलाफ युवक-युवती प्रदर्शन कर रहे हैं,उसी क्रम में बुधवार को भी आक्रोशित लोगों ने उसके कार्यालय में तोड़फोड़ की।इधर कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के युवक-युवतियों की शिकायत पर जबलपुर बुक पब्लिकेशन के मालिक कुमार सानू के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है फिलहाल कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews