वीडी शर्मा का कमलनाथ पर तंज, भारत को बदनाम करने में इन्हें आनंद आता है

वीडी शर्मा का कमलनाथ पर तंज, भारत को बदनाम करने में इन्हें आनंद आता है

कटनी, अभिषेक दुबे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) ने कमलनाथ (Kamal nath) को आड़े हाथ लेते हुए बड़ा हमला बोला है। कटनी पहुंचे वीडी शर्मा (VD Sharma)ने कहा कि कमलनाथ (Kamal nath) जैसे लोगों को भारत को बदनाम करने में आनंद आ रहा है, इन्हें शर्म आनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma) कटनी पहुंचे यहाँ वे जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कमलनाथ (Kamal nath)के बयानों पर तगड़ा हमला बोला। वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कमलनाथ (Kamal nath) के बयान भारत महान नहीं बदनाम है वाले बयान पर आश्चर्य और आपत्ति जताई। वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कहा कमलनाथ (Kamal nath) को भारत को बदनाम करने में आनंद आ रहा है।  कमलनाथ (Kamal nath)कहते हैं मौका है प्रदेश में आग लगा दो।  1984 के दंगों में आपको आग लगाने का अनुभव है हजारों लोगों को देश में जलाया गया था उस मामले में आप आरोपी थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने हनीट्रैप से जुड़े सवाल पर कहा कि संवैधानिक पद पर बैठ व्यक्ति कमलनाथ (Kamal nath) ने मुख्यमंत्री रहते साक्ष्य छिपाये, संविधान का उल्लंघन किया हनीट्रैप में अपने मित्र को बचाने के लिए कमलनाथ ने  ऐसा किया अब SIT ने संज्ञान लिया है इसपर।

ये भी पढ़ें – MP में एक्टिव केस 27 हजार, सीएम बोले-क्राइसिस कमेटी तय करेगी कर्फ्यू में ढील कितनी

कोरोना संक्रमण से जुड़े सवाल पर वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना कमलनाथ (Kamal nath) की सरकार देकर गई थी जिसका भुगतान भारतीय जनता पार्टी की सरकार को करना पड़ रहा है।  लेकिन जब से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से प्रदेश के हर वर्ग को कई योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews