शादी में जुटी भीड़ हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, टीआई घायल

शादी में जुटी भीड़ हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, टीआई घायल

छिंदवाड़ा, विनय जोशी।  कोरोना संक्रमण (Corona Infection )के चलते  राज्य सरकार ने भीड़ जुटाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। शादी (Marriage) में मेहमानों की संख्या निर्धारित कर दी है, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सरकार के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं इतना ही नहीं जब पुलिस उन्हें रोकने जाती है तो उनपर हमला भी कर रहे हैं। छिंदवाड़ा से एक ऐसी ही खबर आई है जिसमें ग्रामीणों के हमले (Attack) में एक टीआई (TI) घायल हो गई।

ये भी पढ़ें – कोरोना कर्फ्यू में कार के अंदर रखकर बेच रहे थे शराब, दो भाई गिरफ्तार

छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत साजकुई में एक शादी समारोह (Marriage Function) में भीड़ की सूचना पर वहां कार्रवाई के लिए गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला (Attack) कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि जुन्नरदेव विधानसभा के तामिया ब्लाक के साजकुई में 200 से ज्यादा लोग इकट्ठे हैं सूचना मिलते ही तहसीलदार मनोज चौरसिया और टीआई प्रीति मिश्रा के साथ प्रशासन और पुलिस की टीम दल बल के साथ उन्हें हटाने पहुँचा।  पुलिस और प्रशासन की टीम को देखते ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें टीआई प्रीति मिश्रा को गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews