Hindi News

School Holidays : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, अवकाश घोषित, फिर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लंबी छुट्टियों का लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
उत्तराखंड में बढ़ती ठंड कोहरे और बारिश को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन कक्षा 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
School Holidays : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, अवकाश घोषित, फिर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लंबी छुट्टियों का लाभ

School Winter Holiday : एक तरफ बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों ने विंटर वेकेशन (Winter Vacation 2024) की घोषणा कर दी है। दूसरी तरफ देहरादून जिला प्रशासन कक्षा 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों मे आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये है।इसके अलावा 5, 12,19 और 26 जनवरी को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी और गुरू गोविंद सिंह जयंती पर 17 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे।

इन राज्यों में जनवरी से Winter Vacation

  • हरियाणा और दिल्ली : दोनों राज्यों में 1 से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी।
  • मध्य प्रदेश : 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है, ऐसे में स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।
  • राजस्थान में 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। यह आदेश सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों के लिए है। अगर किसी प्राइवेट स्कूल द्वारा आदेश का उल्लंघन कर बच्चों को स्कूल बुलाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • झारखंड में भी 5 जनवरी 2025 तक सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 5 जनवरी को रविवार है। इसके बाद 6 जनवरी को राज्य भर के सरकारी स्कूल खुलेंगे।

जम्मू-कश्मीर में फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू शिक्षा विभाग ने बारिश बर्फबारी को देखते हुए फरवरी 2025 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके तहत कक्षा 5 तक के स्कूली छात्रों के लिए 10 दिसंबर 2024 से विंटर वेकेशन शुरू हो गए है और 28 फरवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। वही कक्षा 6 से 12 तक के भी विंटर वेकेशन 16 दिसंबर 2024 से शुरू हो गए है और 28 फरवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews