Hindi News

UP Weather : प्रदेश में फिर बादल-बारिश के आसार, घने कोहरे-कोल्ड डे की भी चेतावनी ,पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
आने वाले 48- 72 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 6 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग और सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
UP Weather : प्रदेश में फिर बादल-बारिश के आसार,  घने कोहरे-कोल्ड डे की भी चेतावनी ,पढ़ें  मौसम विभाग का ताजा अपडेट

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते से फिर बादल बारिश की स्थिति बनने वाली है।सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं कहीं बारिश होने का अनुमान है। आज रविवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान छिछला से मध्यम कोहरा छाने के भी आसार जताए गए हैं।8 जनवरी के बाद फिर से यूपी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी.

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 48- 72 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 6 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग और सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत 15 जिलों में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ हल्की बारिश और 7 जनवरी से पारे में गिरावट आने और कोहरे में वृद्धि होने की संभावना है। 3 दिनों बाद यूपी के तापमाम में फिर से गिरावट होगी और हाड़ कंपाने वाली ठंड पूरे यूपी में कहर बरपाएगी.

यहां छाया रहेगा घना कोहरा

प्रयागराज, फतेहपुर,बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती,चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गोंडा, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस,  कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी और आसपास के इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

UP Weather: पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 6 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी यूपी में मध्यम और पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाने की संभावना है।पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 9 जनवरी तक प्रदेश के अधिकतर शहरों में रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। कहीं-कहीं घना कोहरा भी रहेगा।
  • अगले चार दिनों बाद फिर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
  • 10 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का कहर यूपी में दिखेगा।

UP Weather Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews