Hindi News

आ रहा है Samsung Galaxy S25, लॉन्च डेट लीक, सामने आए फीचर्स, मिलेंगे कई अपडेट, यहाँ जानें डिटेल

Published:
सैमसंग का नया प्रीमियम स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च हो सकता है। यह AI फीचर्स से लैस होगा। अन्य कई जानकारी भी लीक हो चुकी है। 
आ रहा है Samsung Galaxy S25, लॉन्च डेट लीक, सामने आए फीचर्स, मिलेंगे कई अपडेट, यहाँ जानें डिटेल

Samsung Galaxy S25 Series: सैमसंग गैलक्सी एस25 सीरीज लंबे समय से सुर्खियों में है। फोन से जुड़ी कई जानकारी अब तक सामने आ चुकी है। एक सर्वे के जरिए स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का खुलासा भी हो चुका है। डिवाइस 5 जनवरी 2025 को मार्केट में एंट्री ले सकता है। हालांकि साउथ कोरियन कंपनी ने लॉन्च के लिए कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है।

इस सीरीज में बेस मॉडल के साथ-साथ गैलक्सी S25+, गैलक्सी S25 और एक स्लिम वेरिएन्ट शामिल हो सकता है। बता दें की सैमसंग गैलक्सी S24 की पेशकश इस साल 17 जनवरी में ही हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गैलक्सी S25 बाकी मॉडल से पहले मार्केट में एंट्री ले सकता है।

इस प्रोसेसर से होगा लैस (Samsung Galaxy S25 Leaks)

स्मार्टफोन कई नए अपडेट्स के साथ लॉन्च हो सकता है। लाइनअप को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। बेस मॉडल में 25W चार्जिंग और गैलक्सी S25+ में 45W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

अल्ट्रा मॉडल होगा खास (Samsung Galaxy S25 Features)

अंदाजा लगाया जा रहा है कि गैलक्सी S25 अल्ट्रा स्लिम डिजाइन, टाइटेनियम फ्रेम और स्लीक कलर वेरिएन्ट के साथ लॉन्च होगा। इसमें 6.9 इंच स्क्रीन 2600 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिल सकता है। यह गैलक्सी AI फीचर्स से लैस होगा। वायरलेस और रिजर्व चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। अपग्रेडेड 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस मिल सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews