कांग्रेस का बड़ा आरोप, बीजेपी ने 50 करोड़ में खरीदा एक और विधायक

कांग्रेस का बड़ा आरोप, बीजेपी ने 50 करोड़ में खरीदा एक और विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया| उपचुनाव (Byelection) के लिए वोटिंग से ठीक पहले भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका दिया| दमोह से कांग्रेस विधायक रहे राहुल लोधी (Rahul Lodhi) ने इस्तीफ़ा देखा भाजपा का दामन थाम लिया| इसको लेकर अब कांग्रेस आक्रामक हो गई है| कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं|

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है| एक और विधायक को 50 करोड़ में खरीद लिया| मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है| कांग्रेस ने लिखा बीजेपी ने 50 करोड़ में एक और विधायक ख़रीदा, मध्यप्रदेश की राजनीति में आई इस नग्नता का जवाब जनता देगी। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने एक और विधायक ख़रीदकर बता दिया कि वो 28 में से एक भी सीट नहीं जीत रही है। मध्यप्रदेश की जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी। “बीजेपी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ”

दोगुनी कीमत में की गई खरीदी
इधर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस विधायक को दोगुनी कीमत में खरीदने के आरोप लगाए हैं| जयवर्धन ने ट्वीट कर लिखा 28 सीटों पर संभावित हार के डर से इमरजेंसी में दुगनी कीमत पर ख़रीदी की गई है। बस यही कहना चाहता हूँ इतिहास घास की रोटी खाने वालो के साथ खड़ा है। हम आखिरी सांस तक जनता के अधिकार, लोकतंत्र और संविधान के लिये लड़ेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews