हाटपिपल्या में इस दिग्गज नेता को याद कर भावुक हुए शिवराज, काफिला रोक झुकाया शीश

हाटपिपल्या में इस दिग्गज नेता को याद कर भावुक हुए शिवराज, काफिला रोक झुकाया शीश

हाटपिपल्या, सोमेश उपाध्याय। आज भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में रोड़ शो व जनसभा सम्बोधित करने हॉटपिपल्या पहुँचे सीएम शिवराज सिंह चौहान रोड़ शो के दौरान अपना काफिला रोक पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी की समाधि पर पहुँचे।राजनीति के सन्त स्व.कैलाश जोशी को याद करते हुए सीएम भावुक दिखे!सीएम ने कहा कि जोशी जी राजनीति के अजातशत्रु थे।उनके साथ बिताए अनेक संस्मरण याद आ रहे है।

सीएम शिवराज के साथ स्व.जोशी के पुत्र व पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी थे। जोशी को सियासत के सन्त का दर्जा हासिल था!हॉटपिपल्या उनकी जन्मभूमि थी!वे हाटपिपल्या नगर परिषद के अध्यक्ष भी रहे है!हालांकि उनका राजनीतिक जीवन समीप की आदिवसी बाहुल्य विधानसभा बागली से जुड़ा रहा है!बागली से ही वे 1962 से लगातार 1998 तक 8 बार विधायक चुने गए।जोशी की स्मृति को याद करते हुए सीएम शिवराज ने पिछले दिनों बागली को जिला बनाने की भी घोषणा करि थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews