चुनाव हारे गिर्राज दंडोतिया ने दिया मंत्री पद से इस्तीफ़ा, इमरती देवी भी भोपाल पहुंची

चुनाव हारे गिर्राज दंडोतिया ने दिया मंत्री पद से इस्तीफ़ा, इमरती देवी भी भोपाल पहुंची

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव में करारी हार झेलने वाले दो मंत्रियों में इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया शामिल हैं। हार के बावजूद दोनों मंत्री पद पर बने हैं। नतीजों के बाद भी दोनों नेताओं ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है| हालाँकि अब दोनों नेता अब इस्तीफा देने को तैयार है और भोपाल पहुँच गए हैं| खबर है कि गिरिराज दंडोतिया इस्तीफा दे चुके हैं, इसके बाद इमरती देवी भी मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगी|

दरअसल, उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आये थे, जिसमे सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वालीं बाल एवं महिला विकास मंत्री इमरती देवी डबरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गईं। इमरती देवी को उनके ही समधी कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे ने बड़ी अंतर से चुनाव हराया है| वहीं किसान कल्याण और कृषि विकास राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया को मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह तोमर से 19,712 से हार का सामना करना पड़ा है।

हार के बावजूद दोनों मंत्री पद पर बने हुए थे| चर्चा है कि दोनों अब इस इंतजार में हैं कि पार्टी क्या फैसला लेती है। इस बीच बुधवार को दोनों नेता भोपाल पहुंचे हैं| गिर्राज दंडोतिया अपना इस्तीफा दे चुके हैं, इमरती देवी भी अपना इस्तीफा देंगी| शिवराज कैबिनेट के तीन मंत्री उपचुनाव में हार गए थे| तीन में से मात्र एक मंत्री एदलसिंह कंसाना ने स्वप्रेरणा से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews