नरेंद्र तोमर ने कमलनाथ पर किया वार, कहा- नवरात्रि में बहन बेटी नजर आती है आइटम

नरेंद्र तोमर ने कमलनाथ पर किया वार, कहा- नवरात्रि में बहन बेटी नजर आती है आइटम

धार, राजेश डाबी। कमलनाथ के आइटम वाले बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने इस मामले में कमलनाथ को जमकर आड़े हाथों लिया। दरअसल तोमर बदनावर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के समर्थन में आमसभा लेने ग्राम अनारद आए थे। इस अवसर पर उन्होने कहा कि नवरात्रि में भी बहन बेटी आइटम नजर आती है, एक पूर्व सीएम टंच माल बोलते है इससे कांग्रेस का चरित्र उजागर होता है।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने अपने भाषण में कहा कि एक तरफ भाजपा है एक तरफ कांग्रेस है। भाजपा है तो विकास है और कांग्रेस है तो विनाश है। इस अंतर को हमको समझ कर चलना चाहिए। 10 साल यूपीए की सरकार केंद्र मे रही क्या यूपीए की सरकार ने कोई उपलब्धि हासिल की। कोई उपलब्धि नहीं है तो दिमाग खाली है, दिमाग खाली है तो खाली दिमाग तो शैतान का घर होता है और जब दिमाग में जब कुछ है ही नहीं तो विकास भी नहीं है। नवरात्रि मे भी बहन बेटी पूर्व मुख्यमंत्री को आइटम नजर आती है और एक पूर्व मुख्यमंत्री महिला को टंच माल बोलता है। मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर होता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews