Hindi News

Famous Jain Temples : ये हैं जैन धर्म के 5 प्रमुख तीर्थ स्थल, पर्यटकों के आकर्षण का है केंद्र

Written by:Ayushi Jain
Last Updated:
Famous Jain Temples : ये हैं जैन धर्म के 5 प्रमुख तीर्थ स्थल, पर्यटकों के आकर्षण का है केंद्र

Famous Jain Temples : भारत में कई सारे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है। जहां हजारों लोग घूमने के लिए जाते हैं। इतना ही नहीं भारत को कई संस्कृतियों का देश माना जाता है। यह इतिहास, प्राकृतिक और विश्वविख्यात मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां कई सारे जैन मंदिर भी मौजूद है जो काफी लोकप्रिय है।

इन मंदिरों को जैन धर्म के अनुयायियों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां देशभर से लोग जाते हैं। आज हम आपको भारत के कुछ सुन्दर जैन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जैन अनुयायीयों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण के केंद्र बने हुए है। आप यहां घूमने भी जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं –

ये है 5 Famous Jain Temples –

Famous Jain Temples

  • दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू
  • रणकपुर जैन मंदिर राजस्थान
  • नाकोडा जैन मंदिर बाड़मेर
  • शिखरजी मंदिर झारखंड
  • पलिताना मंदिर गुजरात

दिलवाड़ा जैन मंदिर, माउंट आबू –

दिलवाड़ा जैन मंदिर मंदिर राजस्थान की अरावली पहाड़ियों पर प्राकृतिक की गोद में बसा हुआ है। इसे सबसे सुन्दर तीर्थ स्थल माना जाता हैं। यहां काफी ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। इस मंदिर का निर्माण 11 वीं और 13 वीं शताब्दी के बीच किया गया। मंदिर की वास्तु कला लोगों का दिल जीत लेती हैं। इसकी छत, दीवारों, मेहराबों और स्तंभों पर बनी हुई डिजाइनों को देखकर हैरान रह जाएंगे। यहां बार बार पर्यटक आने पर मजबूर रहते हैं।

रणकपुर जैन मंदिर राजस्थान –

राजस्थान राज्य में सादरी शहर के निकट स्थित भारत का सबसे प्रसिद्ध जैन मंदिर रणकपुर है। ये मंदिर बहुत बड़ी जगह में फैला हुआ है। इसे चतुर्मुख धारणा विहार के रूप में भी जाना जाता है। तीर्थकर ऋषभनाथ को ये जैन मंदिर समर्पित है। इसका निर्माण 5 वीं शताब्दी में राजपूत सम्राट राणा कुंभा के शासनकाल के दौरान किया गया। दुनिया भर के पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र है।

Famous Jain Temples

पालिताना, गुजरात –

भावनगर से 51 किमी दूर पालिताना जैन तीर्थ सबसे बड़े मंदिरों के समूह के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 11वीं सदी में किया गया। ये मंदिर जैन समुदाय के लोगों के लिए सबसे खास हैं। यहां लाखों लोग हर साल यात्रा पर आते हैं। शत्रुंजय पहाड़ी पर 3000 से अधिक मंदिर स्थित हैं। इसमें 863 जैनियों के पवित्र मंदिर हैं। हर साल हजारों तीर्थयात्री इस पवित्र स्थल का दौरा करते हैं।

Famous Jain Temples

नाकोड़ा जैन मंदिर, बाड़मेर –

नाकोड़ा जैन मंदिर जैन समुदाय के लिए के प्रमुख आस्था केंद्र है। कई बार इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। इस स्थान को नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर कहा जाता है। देश भर से लोग यहां भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। ये प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बसा हुआ है। इस जगह को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र माना जाता हैं। भगवान पार्श्वनाथ के जन्मदिन के अवसर पर यहाँ एक बड़े मेला का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।

शिखरजी मंदिर, झारखण्ड –

शिखरजी मंदिर झारखंड के सबसे ऊंचे पर्वत पर स्थित हैं। ये जगह भारत की सबसे सुंदर और जैनों के लिए आस्था का केंद्र हैं। यहां चौबीस में से चौबीस तीर्थंकरों की पूजा करता है। यहां तीर्थंकों ने पुनर्जन्म या मोक्ष के चक्र से मुक्ति प्राप्त की थी। ये एक पवित्र तीर्थ स्थल हैं। यहां पहाड़ों पर चढ़ाई करना पड़ती हैं।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews