कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए गुड न्यूज,15 सितंबर तक होगा संशोधित वेतनमान एरियर का भुगतान, खाते में आएगी इतनी राशि

minimum wage

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। 15 सितंबर तक नए वेतनमान के एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार 2,500 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। वित्त विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी। बता दे कि बीते दिनों सरकार ने 1,000 करोड़ का कर्ज लिया था।

यह भी पढ़े..MP College: उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को जारी किए ये निर्देश, 4 चरणों में होगा कार्यक्रम, छात्रों को मिलेगा लाभ

दरअसल, हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को नए वेतनमान के एरियर की पहली किस्त सितंबर में देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में जनवरी 2016 से कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर देना तय हुआ है।इसके लिए राज्य सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का प्रबंध कर लिया है, लेकिन एरियर की राशि ज्यादा होने के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2,500 करोड़ का कर्ज लेने का फैसला किया है, वित्त विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होगी।

15 सितंबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों को एरियर दिया जाना प्रस्तावित है।इसमें पेंशनर्स भी शामिल है, ऐसे में कुल 3,500 करोड़ का ऋण लेकर राज्य सरकार अब एरियर सहित पेंशनरों को भी वित्तीय लाभ देगी। वित्त विभाग के फॉर्मूले के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नए वेतनमान का पूरा एरियर यानि एक से दो लाख रुपये दिए जाएंगे।जबकि अन्य श्रेणियों को थोड़ा-थोड़ा एरियर ही दिया जाएगा।इससे 2.25 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 7 कर्मचारी निलंबित, 2 बर्खास्त, 1 को नोटिस, 3 अन्य पर भी कार्रवाई

माना जा रहा है कि अलग अलग लेवल के कर्मचारियों के हिसाब से यह कुल एरियर का 10 से 18% हो सकता है। हिमाचल प्रदेश सरकार संशोधित वेतनमान के तहत तृतीय श्रेणी कर्मियों को 50 से 75 हजार रुपये और प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को पहली किस्त में 30 से 50 हजार रुपये की एरियर की पहली किस्त दी जा सकती है। पेंशनर्स को भी एरियर भुगतान का आकलन किया जाएगा। कर्मचारियों व पेंशनर्स को एरियर का भुगतान वर्ष 2016 से किया जाना है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से एरियर भुगतान की अधिसूचना जल्द जारी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews