Hindi News

मई में कर्मचारियों को फिर मिलेगी बड़ी गुड न्यूज! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें ताजा अपड़ेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
मई में कर्मचारियों को फिर मिलेगी बड़ी गुड न्यूज! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें ताजा अपड़ेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों  (Central Government Employees ) के लिए अच्छी खबर है। बढ़े हुए 3% महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ एक दो दिन मे अप्रैल की सैलरी के साथ मिलना शुरू हो जाएगा, वही जनवरी, फरवरी और मार्च के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा, इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को होगा। इसी के साथ खबर आ रही है कि मई में कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस, सीटी अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस में इजाफा हो सकता है। अगर ये भत्ते बढ़े तो सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े… MP में EOW की बड़ी कार्रवाई, PCB के वैज्ञानिक के घर छापा, करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा

दरअसल, 7th Pay Commission के तहत केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34% होने पर दूसरे भत्तों के भी बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। माना जा रहा है कि बढ़े हुए डीए के बाद अब मोदी सरकार जल्द केन्द्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance), ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance), सिटी अलाउंस में भी बढ़ोतरी कर सकती है।  HRA और TA में 3 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है।हालांकि यह कब होगी इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को  X,Y, Z श्रेणी के हिसाब से 27%, 18% और 9% की दर से HRA मिल रहा है ।संभावना है कि HRA में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है,  जिसके बाद मौजूदा दर 27% से बढ़कर 30% हो जाएगी और सैलरी में 20000 रुपए का फायदा मिलेगा। ऐसा इसलिए चुंकी जब जब डीए में इजाफा होता है HRA को भी रिवाइज किया जाता है, हालांकि यह तभी होगा जब डीए 50 प्रतिशत पार करेगा।वही प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) का भी लाभ मिलना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday: आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेकबुक-पासबुक के काम हो सकते है प्रभावित

साल 2021 जुलाई में DA के 25% पार होने पर HRA को रिवाइज किया गया था और DA 25% से बढ़कर 28 फीसदी कर दिया था ।अब चुंकी महंगाई भत्ता 34% हो गया है तब माना जा रहा है कि HRA में फिर इजाफा किया जा सकता है।रिपोर्ट्स के अुसार, X श्रेणी के कर्मचारियों के HRA में 3, Y श्रेणी  कर्मचारियों के HRA में 2 फीसदी और Z श्रेणी के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है।इसके अलावा ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) भी बढ़ाया जा सकता है, इसकी गणना नीचे दी गई है।

ऐसे समझें HRA का पूरा गणित

  • वर्तमान में कर्मचारियों को 27%, 18% और 9% की दर से HRA मिल रहा है।
  • 7th Pay Matrix के हिसाब से कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए है तो HRA 27 फीसदी होने पर सैलरी में 20000 का लाभ होगा।
  • हाउस रेंट अलाउंस 56900 रुपए x 27/100= 15363 रुपए महीना है तो 30% HRA होने पर 56,900 रुपए x 30/100= 17,070 रुपए महीना हो जाएगा यानि कुल अंतर: 1707 रुपए महीना होगा।सालाना HRA में 20,484 रुपए वृद्धि होगी।
  • वर्तमान में X श्रेणी के कर्मचारियों को बेसिक वेतन के 27 फीसदी, Y केटेगरी को 18 से 20 फीसदी और Z केटेगरी को 9 से 10 फीसदी की दर से एचआरए मिलता है। ये दर एरिया और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है, फिलहाल तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए हैं।

TA का भी देखें हिसाब किताब

  • ट्रैवल अलाउंस को पे-मैट्रिक्स लेवल के आधार पर 3 वर्गों में बांटा गया है, इसमें शहरों और कस्बों को दो वर्गों में बांटा गया है। TA का कैलकुलेशन का फॉर्मूला देखें तो Total Transport Allowance = TA + [(TA x DA% )\/100] है।
  • TPTA शहरों में लेवल 1-2 के लिए TPTA 1350 रुपए, 3-8 लेवल कर्मचारियों के लिए 3600 रुपए और 9 से ऊपर के लेवल के लिए यह 7200 रुपए होता है।
  • हायर ट्रांसपोर्ट अलाउंस वाले शहरों के लिए लेवल 9 और उससे ऊपर के कर्मचारियों को 7,200 रुपए दिया जाता है।
  • अन्य शहरों के लिए TA भत्ता 3,600 रुपए और DA, लेवल 3 से 8 तक के कर्मचारियों को 3,600 प्लस डीए और 1,800 प्लस DA के साथ लेवल 1 और 2 के लिए 1,350 रुपए प्रथम श्रेणी शहरों के लिए और DA मिलता है, जबकि अन्य शहरों के लिए 900 रुपए प्लस DA मिलता है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews