कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट, जल्द बढेगा एक और भत्ता! सैलरी में आएगा बड़ा उछाल

कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट, जल्द बढेगा एक और भत्ता! सैलरी में आएगा बड़ा उछाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए अच्छी खबर है। जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ हाउस रेंट अलाउंस में भी इजाफा हो सकता है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केन्द्र की मोदी सरकार अगला डीए बढ़ाने के साथ साथ 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत सैलरी पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मकान भाड़ा भत्ता यानि हाउस रेंट अलाउएंस (HRA) में भी वृद्धि कर सकती है।

यह भी पढे.. MP News: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव समेत 4 निलंबित, 11 कर्मचारियों को नोटिस जारी

दरअसल, 7th CPC के तहत केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34% होने पर दूसरे भत्तों के भी बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। वर्तमान में हाउस रेंट अलाउंस शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी की दर से दिया जा रहा है। सरकार ने इस साल जनवरी में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तो की थी, लेकिन हाउस रेंट अलाउंस में कोई वृद्धि नहीं हुई थी, ऐसे में माना जा रहा है कि अगले डीए के बढने के साथ अब मोदी सरकार जल्द ही केन्द्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) में भी जल्द इजाफा कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,   X श्रेणी के कर्मचारियों के HRA में 3, Y श्रेणी कर्मचारियों के HRA में 2 फीसदी और Z श्रेणी के लिए 1 फीसदी HRA वृद्धि 2023 में सकती है। इसके बाद यह 27% से बढ़कर 30% हो जाएगा, हालांकि यह  उस स्थिति में होगा, जब डीए 34 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जाए, इससे सालाना HRA में 20,484 रुपए वृद्धि होगी।चुंकी जुलाई में डीए 39 से 40 फीसदी तक पहुंच सकता है,अगर इसके बाद दूसरी बढोतरी हुई तो 2023 तक डीए का आंकड़ा 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा, ऐसे में कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा।

यह भी पढे.. MP Weather: 6 वेदर सिस्टम एक्टिव, 28 से आगे बढ़ेगा मानसून, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

7th Pay Matrix के हिसाब से कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए है तो HRA 27 फीसदी होने पर सैलरी में 20000 का लाभ होगा।उदाहरण के तौर पर हाउस रेंट अलाउंस 56900 रुपए x 27/100= 15363 रुपए महीना है तो 30% HRA होने पर 56,900 रुपए x 30/100= 17,070 रुपए महीना हो जाएगा यानि कुल अंतर: 1707 रुपए महीना होगा।सालाना HRA में 20,484 रुपए वृद्धि होगी। ये दर एरिया और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है, फिलहाल तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews