कर्मचारियों को फिर मिल सकती है 2 गुड न्यूज, 20000 से 50 हजार तक बढ़ेगी सैलरी! जानें कैसे?

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Central government employees) के लिए अच्छी खबर है।कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 34%  बढ़ने के बाद 2 और गुड न्यूज मिल सकती है, जिसके बाद सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,केन्द्रीय कर्मचारियों का एक बार फिर हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाया जा सकता है, इसमें डीए की तरह 3% तक की वृद्धि की जा सकती है वही फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला लिया जा सकता है, जिससे बेसिक सैलरी 18000 से 26000 हो जाएगा। हालांकि अभी तक इस मामले में सरकार की तरफ से कोई बयान या अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 2 सिस्टम एक्टिव, तापमान में वृद्धि, 24 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें नई अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ,केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 31% से बढ़कर 34% हो गया है और अब संभावना जताई जा रही है कि जल्द हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% की बढोतरी की जा सकती है, लेकिन यह तब होगा जब DA 50 फीसदी पार होगा और फिर HRA 30%, 20% और 10% हो जाएगा। वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 27%, 18% और 9% की दर से HRA मिल रहा है। पिछले साल जुलाई में DA के 25% पार होने पर HRA को रिवाइज किया गया था और जब जुलाई 2021 में DA बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था और तब DA के 25% पार होने पर भी HRA रिवाइज हो गया था। अब चुंकी महंगाई भत्ता 34% हो गया है तब माना जा रहा है कि HRA में फिर इजाफा किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,DA बढ़ोतरी के बाद HRA में 3% का रिविजन किया जा सकता है, जिसके बाद HRA की अधिकतम मौजूदा दर 27% से बढ़कर 30% हो जाएगी और सैलरी में 20000 रुपए का फायदा मिलेगा। चुंकी DoPT के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों (Central employees Salary) का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में रिविजन महंगाई भत्ते के आधार किया जाता है। वही 2016 में जारी एक मेमोरेंडम में कहा गया था कि DA के बढ़ने के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस को भी रिवाइज किया जाएगा लेकिन इसमें एक शर्त यह रहेगी कि इसके लिए DA का 50 फीसदी पार होना जरूरी है। अगर ऐसा हो जाता है तो HRA में 30फीसदी, 20फीसदी और 10फीसदी हो जाएगा।2021 में 1 रिविजन (HRA Hike) किया जा चुका है लेकिन दूसरा कब होगा पता नहीं।

यह भी पढ़े..चीटियों ने कर दिया है नाक में दम…तो छुटकारा पाने जरुर आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वही केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) की बेसिक सैलरी में भी इजाफा हो सकता है।केन्द्रीय कर्मचारी लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.68 hike) को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। अगर डीए के बाद मोदी सरकार (Modi Government) फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर विचार करती है तो सैलरी में 50 हजार तक की बढोतरी देखने को मिलेगी।इससे पहले न्यूनतम बेसिक सैलरी 6,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission latest update) के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करके निकाला जाता है। अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाता है तो बेसिक सैलरी में 8000 का लाभ मिलेगा और यह 18000 से बढ़कर 26000 हो जाएगी। इससे करीब 52 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।वही फिटमेंट फैक्टर 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP: आज से 37 जिलों में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, ये रहेंगे नियम, ऐसी रहेगी व्यवस्था

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews