Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सैलरी में फिर होगी 34000 की बढो़तरी! जानें कैसे?

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सैलरी में फिर होगी 34000 की बढो़तरी! जानें कैसे?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए खुशखबरी है। महंगाई भत्ते को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जुलाई में फिर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% तक डीए बढ सकता है।फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है जो जुलाई में बढ़कर 39 फीसदी हो सकता है।अगर ऐसा हुआ तो सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नही की गई है यह अनुमान AICPI Index 2022 से लगाया गया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, आज से शुरू होंगे आवेदन, जुलाई में आयोजित होगी परीक्षा

ताजा मीडिया की मानें तो, AICPI Index के अप्रैल के आंकड़ों के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का 5% तक महंगाई भत्ता बढ़ना तय माना जा रहा है।AICPI इंडेक्स द्वारा जारी जनवरी-फरवरी के आंकड़ों में गिरावट के बाद  मार्च में 1 पॉइंट और अप्रैल में भी 1.7 अंक की तेजी देखी गई है। अप्रैल में इंडेक्स का कुल नंबर 127.7 रहा है, जबकी मार्च में महंगाई का आंकड़ा 126 पर था । चुंकी साल में दो बार केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि होती है। पहली बढ़ोतरी मार्च में हो चुकी है और अब दूसरी बढोतरी जुलाई में होने की संभावना है।हालांकि अभी मई और जून  के आंकड़े आना बाकी है, इसके बाद तय होगा कि जुलाई में कितने प्रतिशत डीए में वृद्धि होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, डीए में कितने प्रतिशत का इजाफा होगा,  यह कंज्यूमर महंगाई यानी All India Consumer price Index पर निर्भर करेगा,क्योंकि  महंगाई भत्ते (DA Hike news) में इजाफा इन्हीं नंबर्स के आधार पर होता है, अगर AICPI इंडेक्स जून में 129 के आसपास पहुंचता है तो 4 से 5% तक महंगाई भत्ता बढ़ना तय माना जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 39 फीसदी किया गया तो इससे  कर्मचारियों के वेतन में 10,000 रुपये से लेकर 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द होगा बकाया वेतन का भुगतान, 20 जून तक खाते में आएगी इतनी राशि

बता दे कि 7th Pay Commission के महंगाई भत्ते की मौजूदा दर को मूल वेतन (Basic Pay) से गुणा करने पर डीए का कैलकुलेशन किया जाता है यानि  महंगाई भत्ते का फीसदी= पिछले 12 महीने का CPI का औसत-115.76. अब जितना आएगा उसे 115.76 से भाग दिया जाएगा,  जो अंक आएगा, उसे 100 से गुणा कर दिया जाएगा। वर्तमान में 12% प्रतिशत दर  है, अगर आपका मूल वेतन 56,900 रुपए डीए (56,900 x12)/100 करके निकाल सकते है।

उदाहऱण के तौर पर देखें तो…

  •  अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर है तो 39% DA के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 7020 रुपए में होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 900 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। कुल मिलाकर 18000 रुपए बेसिक सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना 10800 रुपये महंगाई भत्ता का भुगतान होगा।
  • अगर अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर देखें तो सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 34140 रुपए होगा। मतलब मौजूदा महंगाई भत्ते के मुकाबले 2845 रुपए हर महीने बढ़ेंगे।
  • यदि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38% DA होने पर 21,622 रुपये डीए के मिलेंगे और प्रतिमाह सैलरी में 2,276 रुपये का इजाफा होगा यानी वार्षिक वेतन में 27,312 रुपये बढ़ेंगे यानि कुल सालाना DA 2,59,464 रुपए होगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews