Hindi News

लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

रांची, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड के लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। 10 अक्टूबर को सीएम सोरेन की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है, संभावना है कि इसमें डीए वृद्धि के प्रस्ताव को रखा जा सकता है। वर्तमान में कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है, इस वृद्धि के बाद 38% हो जाएगा। इसका लाभ राज्य के करीब 20 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े..MPPEB: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 1200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

केन्द्र के बाद अब राज्यों में महंगाई भत्ते के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।अब झारखंड सरकार राज्यकर्मियों का 4 फीसदी डीए बढाने की तैयारी में है। इससे राज्य के 19,3000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। खबर है कि इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहमति दे दी है, इसके बाद वित्त विभाग ने कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। कैबिनेट की 10 अक्तूबर को होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव रखा जायेगा।बढ़े महंगाई भत्ता का लाभ इसी माह अक्टूबर या फिर नवंबर माह से मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढे..MPPEB 2022: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

राज्य सरकार एक जुलाई 2022 की तिथि से डीए बढ़ायेगी, ऐसे में 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। डीए बढ़ने से सरकार पर 42 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। डीए बढ़ने पर कर्मियों के वेतन में 500 से लेकर 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका लाभ सातवां वेतनमान प्राप्त सभी कार्यरत सरकारी व राज्यकर्मियों को मिलेगा।हालांकि डाटा अपडेट ना होने के चलते पेंशनरों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है राज्य में इस समय 135000 पेंशनर हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews