कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 25 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें कितनी हो जाएगी सैलरी

state government

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance)  में 28 फीसदी बढोत्तरी (7th Pay Commission) के बाद सभी राज्यों में कर्मचारियों को सौगात मिलने का सिलसिला जारी है।अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने छठे वेतनमान वाले रोडवेज के कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। रोडवेज प्रबंधन द्वारा 01 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते और मंहगाई राहत में 25 प्रतिशत वृद्धि करने के आदेश जारी किए है।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर एक्शन- शिक्षक निलंबित, 15 को नोटिस, 68 सीएचओ का वेतन काटा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोडवेज प्रबंधन के द्वारा 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते और मंहगाई राहत में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करने करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने छठे केंद्रीय वेतन आयोग (6th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DA/DR Hike) को 164 फीसदी से बढ़ाकर 189 फीसदी कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रोडवेज के सीएमडी ने रोडवेज कर्मचारियों और पेंशनर्स (Pensioners)  के महंगाई भत्ते और राहत में 25 फीसदी की बढ़ोतरी को तत्काल लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद रोडवेजकर्मियों का डीए 164 से बढ़कर अब 189 फीसदी हो गया है।  सेवारत कर्मचारियों को 1 जुलाई और पेंशनर्स को 1 अगस्त से बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। वर्तमान में रोडवेज के 13 हजार सेवारत और करीब 7 हजार रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि : इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, ऐसा ना करने पर रुकेगी वेतन वृद्धि

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में डेढ़ साल के अंतराल के बाद अपने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का ऐलान किया था। इसके बाद राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों कर्मचारियों के डीए में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।इस बढ़ोतरी के बाद 17 फीसदी से बढ़कर राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 29 फीसदी हो गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews