Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगी 73000 की बढ़ोतरी, जानिए ताजा अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगी 73000 की बढ़ोतरी, जानिए ताजा अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( Central Government employees Pensioners) को जल्द बड़ी सौगात मिल सकती है। दिसंबर, 2021 के लिए AICPI-IW के आंकड़े जारी हो गए हैं।, जिसके बाद 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता तय माना जा रहा है।संभावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार जल्द कर्मचारियों का डीए 31% से बढ़ाकर 34% कर सकती है। इससे सैलरी में 73 हजार की बढ़ोतरी होगी, इसमें हर लेवल के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी और डीए में अलग अलग बढ़ोतरी होगी। इससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, 20 फरवरी लास्ट डेट, जल्द करें एप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर जल्द महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ा सकती है। दिसंबर 2021 के लिए AICPI-IW के आंकड़े जारी हो गए हैं, यह 0.3 अंक घटकर 125.4 अंक पर आ गया है। सूचकांक एक अंक की कमी के साथ 361 अंक पहुंच गया है और महंगाई भत्ते के लिए 12 माह के सूचकांक का औसत 351.33 हुआ है। वहीं नवंबर 2021 में यह 125.7 अंक पर था। यानि नवंबर 2021 की तुलना में इसमें 0.24 प्रतिशत की कमी आई है।अक्‍टूबर 2021 में भी यह 124.9 पर था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बढ़ोत्तरी से 3 प्रतिशत डीए बढ़ना तय है, यानि औसत सूचकांक पर 34.04% डीए होगा, किंतु DA पूर्णांक में ही देय होता है, इसलिए जनवरी 2022 से कुल 34% DA देय होगा। DA में यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर 2021 के लिए है। संभावना जताई जा रही है कि होली तक मोदी सरकार DA का ऐलान कर सकती है। अगर DA 31 से 34% होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का DA सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना 20,484 रुपए हो जाएगा। 18,000 रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारियों को 73,440 रुपये का सालाना DA मिलेगा। वही 34% DA होने से सैलरी में 6120/महीने के हिसाब से 73,440और 56,900 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को 19346 रुपये/माह भत्ते के हिसाब से सैलरी में 232,152 रुपये का इजाफा होगा।

यह भी पढ़े.. MP College: छात्रों के लिए बड़ी खबर, विभाग ने दिए ये निर्देश, ऐसे तैयार होगा सिलेबस

इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस मे भी 3 प्रतिशत इजाफे की संभावना है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, HRA 27 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी हो सकता है, जिसका लाभ 31 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।फिलहाल यह 27 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 30 फीसदी किया जाएगा लेकिन यह तभी होगा जब DA 50 फीसदी को पार कर जाएगा। डीओपीटी (DoPT) के एग्रीमेंट के अनुसार, जैसे ही डीए 50 फीसदी को पार करेगा, HRA 30, 20 और 10 फीसदी हो जाएगा। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी श्रेणियों के हिसाब से 9 फीसदी, 18 फीसदी और 27 फीसदी की दर से HRA मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि HRA में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

ये है पूरा कैलकुलेशन

  • केन्द्रीय कर्मचारियों का 3 फीसदी डीए बढ़ने पर सैलरी में 20000 रुपये तक का इजाफा होगा।
  • अगर DA 33% हो जाता है और बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो कर्मचारियों को डीए 5940 रुपए का इजाफा होगा और TA-HRA जोड़ने पर सैलरी 31,136 रुपए हो जाएगी।
  • अगर DA 34 प्रतिशत होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का DA सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना 20,484 रुपए हो जाएगा।
  • 18,000 रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारियों को 73,440 रुपये का सालाना डीए मिलेगा।
  • 34% DA होने से सैलरी में 6120/महीने के हिसाब से 73,440 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
  • 56,900 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की बेसिक सैलरी 19346 रुपये/माह भत्ते के हिसाब से  सैलरी में 232,152 रुपये का इजाफा होगा।
  • अधिकतम बेसिक सैलरी में पूरे 1707 रुपये की बढ़ोतरी होगी। डीए बढ़ने से देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 60 लाख पेंशनर्स लाभन्वित होंगे। (यह कैलकुलेशन उदाहरण के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews