Hindi News

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इस दिन खाते में आएगा बढ़े हुए DA- 4 महीने के Arrear का पैसा! 20000 बढ़ेगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इस दिन खाते में आएगा बढ़े हुए DA- 4 महीने के Arrear का पैसा! 20000 बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों  (Central Government Employees ) के लिए खुशखबरी है, सैलरी और पेंशन में बड़ा उछाल आने वाला है। ताजा मीडिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मई के आसपास बढ़े हुए 3% महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA/DR Hike) के साथ एरियर (जनवरी, फरवरी और मार्च) का पैसा सैलरी के साथ खाते में ट्रांसफर हो सकता है। इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।वही AICPI Index में एक अंक की बढ़ोतरी के बाद जुलाई में एक बार फिर 3% डीए/डीआर बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. आज से खुलेगा LIC का IPO, निवेशकों को मिलेगी छूट, जानें प्राइस बैंड-GMP समेत खास बातें

दरअसल, हाल ही में केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees ) का 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया है, जिसके बाद कर्मचारियों का कुल डीए 31 से 34% (Dearness Allowance) हो गया है।  यह 1 जनवरी 2022 से लागू होगा, ऐसे में कर्मचारियों को 3 महीने (जनवरी, फरवरी और मार्च) का एरियर भी दिया जाएगा।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बढ़े हुए डीए और एरियर का पैसा 7 मई तक कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, इससे कर्मचारियों की सैलरी में 20 हजार तक इजाफा होगा।अलग अलग लेवल के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

इस महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन बेसिक पे पर होगा यानि जितनी बेसिक पे होगी उतना ही डीए का फायदा मिलेगा।  वही DR बढ़ने से पेंशनरों के पेंशन में भी वृद्धि होगी।डीए के साथ कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) का लाभ दिया जाएगा, चुंकी मासिक पीएफ और ग्रेच्‍युटी की गणना बेसिक सैलरी और डीए से होती है, ऐसे में डीए के बढ़ने से PF और ग्रेज्युटी भी बढ़ना तय माना जा रहा है ।

यह भी पढ़े.. 7 मई को जबलपुर-रीवा से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, 8 मई तक कई ट्रेनें रद्द, इनमें कोच बढ़ा, समय बदला

हाल ही में वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर अधिसूचना जारी कर कहा था कि 1 जनवरी 2022 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31% से बढ़ाकर 34% किया जाता है, लेकिन मार्च 2022 महीने के वेतन के भुगतान के पहले महंगाई भत्ते के बकाये एरियर का भुगतान नहीं किया जाएगा, यानि मई के वेतन दिए जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से मार्च के बीच का एरियर का भुगतान किया जाएगा।

बता दे कि 7th Pay Commission की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। ये बढ़ोतरी छमाही आधार पर की जाती है।महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है।खास बात ये है कि पिछले 9 महीनों में केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को मिलने वाला डीए और डीआर डबल हुआ है।केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब 34% के हिसाब से डीए मिलेगा, जो करीब 9 महीने पहले महज 17% था। यानी 9 महीने में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए दोगुना यानी 17% से बढ़कर 34 % हो गया है

देखें सैलरी कैलकुलेशन

  • DA 34% होने पर 18,000 रुपये प्रति माह सैलरी वाले कर्मचारी को 6120 रुपये प्रति माह/ सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना डीए 20,484 रुपए होगा।उदारण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो कुल सालाना DA 73,440 रुपये होगा लेकिन सैलरी में सालाना इजाफा 6,480 रुपये होगा।
  • 56,900 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की बेसिक सैलरी 19346 रुपये/माह भत्ते के हिसाब से सैलरी में 232,152 रुपये का इजाफा होगा। कर्मचारी का बेसिक पे 18,500 रुपए है तो उसे 34% के हिसाब से 6290 रुपए का DA मिलेगा यानि ग्रॉस सैलरी में 555 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।अधिकतम सैलरी स्लैब वाले कर्मचारियों का डीए बढ़कर 19346 रुपये प्रति माह हो जाएगा।

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

  • बेसिक सैलरी- 18,000 रुपये
  • नया महंगाई भत्ता (34%)- 6120 रुपये/महीने
  • कुल नया महंगाई भत्ता (34%)- 73,440 रुपये/सालाना
  • अब तक महंगाई भत्ता (31%)- 5580 रुपये/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा- 6120- 5580 = 540 रुपये/महीने
  • मई में कितना मिलेगा- 540X4= 2,160 रुपये
  • सालाना सैलरी में इजाफा- 540X12= 6,480 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

  • बेसिक सैलरी- 56,900 रुपये
  • नया महंगाई भत्ता (34%)- 19,346 रुपये/महीने
  • नया महंगाई भत्ता (34%)- 232,152 रुपये/सालाना
  • अबतक महंगाई भत्ता (31%)- 17639 रुपए/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा- 19346-17639= 1,707 रुपये/महीने
  • मई में कितना मिलेगा- 1,707 X4= 6,828 रुपये
  • सालाना सैलरी में इजाफा- 1,707 X12= 20,484 रुपये
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews