कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 4% डीए में होगी वृद्धि, 90000 तक बढ़ेगी सैलरी, एरियर के साथ मिलेगा 4 भत्तों का भी लाभ

employee epfo

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Employees Pensioners) और पेंशनरों की सैलरी- पेंशन में सितंबर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। 15 अगस्त के बाद बुधवार को मोदी कैबिनेट बैठक होने वाली है, संभावना जताई जा रही है कि इसमें 4% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने का ऐलान हो सकता है।वही 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी विचार किया जा सकता है।यह अनुमान AICPI इंडेक्स के आंकड़ों द्वारा लगाया गया है।  इसका लाभ 47.68 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 68.52 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को होगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, पुरानी पेंशन बहाली पर अपडेट, सोमवार को बड़ी बैठक, हो सकता है अहम फैसला

दरअसल, सातवे वेतन आयोग के नियमों के तहत केन्द्र सरकार एक वित्तीय वर्ष में दो बार केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर में संशोधन करती है। चुंकी महंगाई भत्ता AICPI-IW Index पर निर्भर करता है, ऐसे में श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय ने जनवरी से जून 2022 तक के आंकड़े जारी कर दिए है, जिसमें बढोतरी देखी गई है, ऐसे में 4 से 5 % DA का बढ़ना तय माना जा रहा है।अगर इसे 1 जुलाई से लागू किया गया तो जुलाई अगस्त का एरियर भी मिलेगा।

यह भी पढ़े.. CG Weather: नए सिस्टम के साथ फिर सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंगाई भत्ते के साथ साथ कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) सिटी अलाउंस और ग्रेच्युटी (Gratuity) का भी लाभ मिलेगा। चुंकी केंद्रीय कर्मचारियों का मंथली PF और ग्रेच्‍युटी की गणना बेसिक सैलरी और डीए से होती है, ऐसे में अगर DA बढ़ेगा तो PF, Gratuity भी बढ़ेंगे। वही ट्रैवल अलाउंस को पे-मैट्रिक्स लेवल के आधार पर 3 वर्गों में बांटा गया है, इसमें शहरों और कस्बों को दो वर्गों में बांटा गया है। TA का कैलकुलेशन का फॉर्मूला देखें तो Total Transport Allowance = TA + [(TA x DA% )\/100] है।

ऐसे समझें सैलरी का पूरा गणित

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी केंद्रीय कर्मचारी की प्रति महीने बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है, तो मौजूदा 34 फीसदी की दर से उसे हर महीने 6,800 रुपये डीए मिल रहा है तो 38% पर प्रति महीने रकम 800 रुपये बढ़कर 7,600 हो जाएगी। यानी कि आपको सालाना 9,600 रुपये का फायदा होगा । इस हिसाब से 20,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का सालाना डीए 91,200 रुपये हो जाएगा।
  • अगर किसी की बेसिक सैलरी 31,550 रुपए है तो 4 फीसदी डीए बढ़ने पर 15,144 रुपए का लाभ मिलेगा।अगर अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर देखें तो सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27312 रुपए होगा। मतलब मौजूदा DA के मुकाबले 2276 रुपए हर महीने बढ़ेंगे। उनका कुल सालाना DA 2 लाख 59 हजार 464 रुपए पहुंच जाएगा।
  • अगर केंद्र सरकार 4% डीए बढ़ाती है तो अभी 30 हजार रुपये बेसिक पाने वाले कर्मचारी को 38 फीसदी DA होने पर कुल महंगाई भत्‍ता 11,400 रुपये मिलेगा।  यानी कर्मचारी के वेतन में सीधे तौर पर हर महीने 1,200 रुपये का इजाफा हो जाएगा और सालभर में कुल 14,400 रुपये ज्‍यादा वेतन मिलेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews