Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, 95,000 रुपये तक बढ़ सकती है सैलरी, जानें कैसे

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, 95,000 रुपये तक बढ़ सकती है सैलरी, जानें कैसे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (Government Employee) को जल्द एक और खुशखबरी मिल सकती है। खबर है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का एक बार फिर मंहगाई भत्ता (7th Pay Commission) बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही जून का भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश जारी कर सकती है अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द 28 फीसदी की जगह 31 फीसदी महंगाई भत्ता (DA Hike 2021) मिलेगा और सैलरी में बंपर उछाल आ जाएगा।कर्मचारी संगठनों की मानें तो दिवाली से पहले सरकार इसकी घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़े.. MP College 2021: उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज छात्रों को दी बड़ी राहत, तारीख बढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) केंद्रीय कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए के बाद दीपावली से पहले 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का 3 प्रतिशत और DA और DR बढ़ा सकती है।आपको बता दें कि जनवरी 2020-21 में महंगाई भत्ता 4-4 परसेंट  और जून 2020 में 3 परसेंट की बढ़ोतरी हुई थी। इन तीन उछालों में महंगाई भत्ता कुल 11 परसेंट बढ़ा है और अब ये 28% पर पहुंचा है वही जून 2021 के 3 परसेंट की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 31 परसेंट (17+4+3+4+3) पर पहुंच जाएगा।  हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कर्मचारी यूनियन जल्द महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी (Basic salary) पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 60,480 रुपये होगा, लेकिन अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 23760 रुपये होगा।अब अगर जून में 3 परसेंट महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कुल DA 31 परसेंट हो जाएगा और 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 66,960 रुपये होगा, लेकिन अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 30,240 रुपये होगा।वही 31 परसेंट महंगाई भत्ते के हिसाब से 56900 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 211,668 रुपये होगा, लेकिन अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 95,592 रुपये होगा।

यह भी पढ़े..MP Weather : मानसून की विदाई शुरु, आज 5 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की संभावना

दरअसल, साल 2021 की दूसरी छमाही के लिए भी कर्मचारियों का DA बढ़ाया जाना है। आमतौर पर इसका ऐलान जून के महीने में होता है, लेकिन जून 2021 का डीए अभी तय नहीं हुआ है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि पिछली रुकी हुई तीन किस्तों का भुगतान दीवाली से पहले हो जाएगा और इसके बाद DA को लेकर फैसला हो सकता है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों को कम से कम 3 फीसदी डीए इजाफा मिलेगा, क्योंकि जनवरी 2021 से मई 2021 तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों से इसके संकेत मिले हैं। हालांकि इसका भुगतान कब होगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यहां समझे पूरा कैलकुलेशन

28% महंगाई भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन – 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (28%) – 5,040 रुपये प्रति माह
अब तक का महंगाई भत्ता (17%) – 3,060 रुपये प्रति माह
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 1980 रुपये बढ़ा
वार्षिक वेतन में प्रति माह – 1980*12 = 23760 रुपये

31% महंगाई भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन – 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (31%) – 5,580 रुपये प्रति माह
अब तक का महंगाई भत्ता (17%) – 3,060 रुपये प्रति माह
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 2520 रुपये प्रति माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि – 2520*12 = 30240 रुपये

28% महंगाई भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन – 56,900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (28%) – 15,932 रुपये प्रति माह
अब तक महंगाई भत्ता (17%) – 9,673 रुपये प्रति माह
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 6259 रुपये प्रति माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि – 6259*12 = 75108 रुपये

31% महंगाई भत्ते पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन – 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (31%) – 17,639 रुपये प्रति माह
अब तक का महंगाई भत्ता (17%) – 9,673 रुपये प्रति माह
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता- 7966 रुपये प्रति माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि – 7966*12 = 95,592 रुपये

नोट- यह उदाहरण के तौर पर कैलकुलेशन किया गया है, फाइनल गणति HRA समेत दूसरे और कई भत्ते जोड़ने के बाद ही आएगा और सैलरी में भी अंतर दिखेगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews